फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waterlogging from main roads to streets

Shahjahanpur News: मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव

Fri, 10 Jul 2026 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging from main roads to streets
लाल इमली चौराहा के पास गली में भरा पानी। संवाद
शाहजहांपुर। बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार दोपहर तक 60.4 मिमी बारिश होने से जलभराव के कारण शहर में वाहनों की रफ्तार थम गई। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव हो गया है। इस वजह से राहगीरों को निकलने में काफी दिक्कत आई। नाला सफाई न होने से सड़कों पर पानी भरा रहा।
विज्ञापन

तीन दिन से बारिश हो रही है। कवि तिराहा, गांधी कॉलोनी, लाल इमली चौराहा से निशात जाने वाली सड़क, कचहरी पीडब्ल्यूडी तिराहा के पास, गोविंदगंज जाने वाली सर्विस लेन, लाल इमली चौराहा के पास से कटियाटोला जाने वाली गली में, रोडवेज बस स्टैंड के पास, नगर निगम के आसपास, रंगीन चौपाल, बारादरी, चौक आला खां, महमंद हद्दफ आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। खोदकर डाली गईं गलियों में कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

--
महापौर ने लिया जायजा
लगातार हो रही बारिश से नगर निगम परिसर व आसपास जलभराव हो जाता है। इसके मद्देनजर महापौर अर्चना वर्मा ने नगर निगम के आसपास जलभराव होने वाले स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था को देखा। संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तत्काल पानी की निकासी व्यवस्था ठीक की जाए। नालियों की सफाई में तेजी लाई जाए। बारिश के दौरान आवागमन में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, तापमान में गिरावट
बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह तक 60.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट होने के साथ गर्मी और उमस से राहत मिली। जुलाई माह में अब तक 116 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा था। पिछले दो दिनों में 100 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। अधिकतम तापमान तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। बारिश की वजह से आर्द्रता 95 फीसदी पर पहुंच गई है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। वायुदाब 25 मिलीबार बढ़ा हुआ है। बादल छाए हुए हैं। बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

--
बारिश से सड़कें हुईं दलदल, थाना परिसर में भी जलभराव
मीरानपुर कटरा। कस्बे के मोहल्ला इस्लानगर की कच्ची और बदहाल सड़कें बारिश के कारण दलदल में बदल गई हैं। थाना परिसर में जलभराव से फरियादियों और पुलिस कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा कसाना ने बताया कि इस्लानगर में जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराकर जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा। संवाद

लाल इमली चौराहा के पास गली में भरा पानी। संवाद

लाल इमली चौराहा के पास गली में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed