फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water recedes; foul odor and waterlogging compound the trouble.

Shahjahanpur News: पानी घटा, दुर्गंध और जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Thu, 17 Sep 2026 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Water recedes; foul odor and waterlogging compound the trouble.
शाहजहांपुर में लोधीपुर में बाढ़ से ​घिरे मकान। संवाद
शाहजहांपुर। गर्रा और खन्नौत नदियों में बाढ़ कम होने के बाद भी शहरवासियों की दुश्वारियां खत्म नहीं हुई हैं। गर्रा का जलस्तर घटने से कई कॉलोनियों में जलभराव कम हुआ है, लेकिन खाली प्लॉटों और निचले इलाकों में जमा पानी सड़ने से दुर्गंध उठने लगी है। मच्छरों की भरमार और सफाई व्यवस्था ठीक न होने से लोगों को बीमारी फैलने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन


लोधीपुर में खन्नौत नदी किनारे बने कई मकान अब भी जलभराव से घिरे हैं। लोगों को घरों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। पानी से घिरे मकानों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जलभराव वाले इलाकों में सांप और बिच्छू घूम रहे हैं, जिससे खतरा बना हुआ है। खाली प्लॉटों में कई दिनों से जमा पानी अब सड़ने लगा है और इसकी दुर्गंध आसपास के घरों तक पहुंच रही है।
विज्ञापन


उधर, गर्रा नदी का जलस्तर कम होने से सुभाषनगर कॉलोनी में पानी घटने लगा है, लेकिन प्लॉटों में जमा पानी अब भी परेशानी का कारण बना हुआ है। बदबू के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकलवाने, सफाई कराने और कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बाढ़ का पानी तो उतर गया है, लेकिन परेशानी अभी खत्म नहीं हुई। खाली प्लॉट में पानी भरा होने से बहुत बदबू आती है। मच्छर भी बढ़ गए हैं। दवा का छिड़काव कराया जाए।
-बीना दीक्षित, सुभाषनगर
-----------

मकान अब तक पानी से घिरा है। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली काट दी गई थी। पानी में सांप भी घूमते रहते हैं। प्रशासन के अधिकारी अब तक हाल पूछने तक नहीं आए हैं।

-सत्यम, लोधीपुर
-----

एंटी लार्वा और ब्लीचिंग पाउडर की खरीद हो गई है। नदियों के किनारे के सभी क्षेत्रों में छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों नदियों के आसपास प्लाॅटों और जलभराव वाले स्थानों पर छिड़काव कराया जाएगा।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

शाहजहांपुर में लोधीपुर में बाढ़ से घिरे मकान। संवाद

शाहजहांपुर में लोधीपुर में बाढ़ से घिरे मकान। संवाद

शाहजहांपुर में लोधीपुर में बाढ़ से घिरे मकान। संवाद

शाहजहांपुर में लोधीपुर में बाढ़ से घिरे मकान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed