{"_id":"68cdb0a1739e4affa606388a","slug":"water-reached-near-chaura-village-traffic-affected-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-153174-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: चौरा गांव के पास पहुंचा पानी, यातायात प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: चौरा गांव के पास पहुंचा पानी, यातायात प्रभावित
विज्ञापन
चौरा गांव के पास हाईवे पर पानी से गुजरते वाहन। स्रोत: जागरूक पाठक
मिर्जापुर। गंगा के लगातार बढ़ रहे जलस्तर से एक बार फिर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
जलालाबाद शमशाबाद स्टेट हाईवे पर गंगा नदी का पानी बह रहा है। चौरा गांव के पास हाईवे पर पानी बहने से यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों को धीमी गति से गुजारा जा रहा है।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बीते डेढ़ माह में गंगा की बाढ़ ने हजारों किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। जलस्तर लगातार बढ़ने से खेतों में रही बची धान व गन्ने की फसलें डूबने लगीं हैं।
इससे ग्रामीण काफी हताश और मायूस हैं। शुक्रवार को चौरा गांव के पास हाईवे पर पानी बहने लगा। इसके बाद पुलिस ने बैरियर लगाकर भारी वाहनों को रोक दिया। छोटे वाहनों को धीमी गति से गुजारा गया। संवाद