फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water level in Khannaut river is close to danger mark...Garra is also in spate

Shahjahanpur News: खन्नौत नदी में पानी खतरे के निशान के करीब...गर्रा भी उफान पर

Sat, 09 Aug 2025 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Water level in Khannaut river is close to danger mark...Garra is also in spate
लोधीपुर में बाढ़ से बचाव के लिए घर की छत पर रखा सुर​क्षित सामान। संवाद
शाहजहांपुर। खन्नौत नदी खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गई है। गर्रा नदी में भी उफान आ गया है। नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। हनुमतधाम बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिर गया है। मूर्ति के चबूतरे तक पानी पहुंच गया है। नदी किनारे बसे लोग सहमे हुए हैं। लोग अपने घरों की छतों पर सामान पहुंचाने लगे हैं। लोग सामान रखा होने की वजह से घर नहीं छोड़ रहे हैं। शनिवार से खन्नौत नदी में पानी बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में खन्नौत नदी का जलस्तर 145.350 मीटरगेज है। शुक्रवार को एक सेमी पानी की वृद्धि हुई। खतरे का निशान लोधीपुर पुल पर 145.750 मीटरगेज है। वर्तमान में गर्रा नदी का जलस्तर 147.00 मीटरगेज है। शुक्रवार को तीन सेमी पानी की वृद्धि हुई है। खतरे का निशान 148.800 मीटरगेज पर है। दयूनी बांध से गर्रा नदी में 5687 क्यूसेक पानी पास किया गया है। भैसार तटबंध ढाईघाट पर गंगा का जलस्तर वर्तमान में 143.480 मीटरगेज है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर आठ सेमी बढ़ा है। खतरे का निशान 143.650 मीटरगेज पर है।
विज्ञापन

गंगा में नरौरा से दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी पास किया गया है। इससे गंगा जलस्तर काफी तेजी से बढ़ने का अनुमान है। रामगंंगा नदी का जलस्तर चौबारी घाट पर 160.400 मीटरगेज है। शुक्रवार को रामगंगा में 57 सेमी पानी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लोधीपुर के निचले इलाके पानी से घिरे
लोधीपुर के अधिकतर निचले इलाके पानी से घिर गए हैं। काफी घरों में पानी घुस गया है। लोग अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए हैं। कुछ लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो घर में सामान होने की वजह से छोड़ना नहीं चाहते हैं। कुछ लोगों ने पानी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कीमती सामान और फर्नीचर को पॉलीथिन में बांधकर छतों पर रख दिया है। रास्तों में पानी भरने से लोग अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।
--
हनुमतधाम : मंदिर में जाने पर लगाई रोक
हनुमतधाम पर मुख्य चबूतरे की आखिरी सीढ़ी तक पानी पहुंच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर मंदिर में जाने की रोक लगा दी गई है। धाम के चारों तक पानी का तेज बहाव है। सिंचाई विभाग की ओर से बनाया जा रहा पाथ वे पानी में समा गया है। इसकी वजह से काफी नुकसान होने की आशंका है। हनुमतधाम से लेकर पक्के पुल तक नदी में चारों तरफ पानी ही पानी भर गया है। लौका क्षेत्र में भी बाढ़ क्षेत्र में बने घरों में पानी पहुंच गया है। हनुमतधाम पर पीएसी की एक कंपनी को उपकरणों के साथ तैनात किया गया है।
--
ककरा क्षेत्र के निचले इलाकों में पहुंचने लगा पानी
गर्रा नदी में तेजी से पानी बढ़ रहा है। न्यू सिटी ककरा में बने अजीजगंज पुल से कुछ नीचे ही पानी का बहाव हो रहा है। ककरा क्षेत्र में निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है। गर्रा का जलस्तर अभी और बढ़ने का अनुमान है। इससे लोग सहमे हुए हैं। लोग बार-बार बाढ़ की स्थिति को देख रहे हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों ने मकान छोड़ दिए हैं और सुरक्षित स्थानों पर पहुंच रहे हैं।
--
बाढ़ पीड़ितों का दर्द
बाढ़ का पानी घर तक पहुंच गया है। पानी कहीं अचानक बढ़ न जाए इसलिए मजदूरी करने के लिए नहीं जा पा रहे हैं। सामान को बचाने के लिए ऊंचे स्थान पर रख रहे हैं।
- धर्मेंद्र, लोधीपुर
--
घर के चारों तरफ पानी भरा हुआ है। नदी में पानी बढ़ने का डर सता रहा है। पिछले साल पूरी गृहस्थी का सामान बर्बाद हो गया था। इस बार फिर से चिंता सता रही है।
- तसब्बर
--
लोग कह रहे हैं कि अभी नदी में पानी और छोड़ा जाएगा। घर के दरवाजे तक पानी आ गया है। अब अगर पानी बढ़ता है तो घर में घुस जाएगा। रात जागकर गुजार रहे हैं।
- मो. रिजवान
--
पिछले वर्ष आई बाढ़ में गृहस्थी का पूरा सामान खराब हो गया था। इस बार बाढ़ आने की आहट को देखकर सामान को छत पर पहुंचा दिया है। पानी से बचाव के लिए पॉलीथिन से बांध दिया है।
- इकबाल
--
शनिवार की रात में खन्नौत नदी का जलस्तर बढ़ने का अनुमान है। जो लोग नदी किनारे रुके हुए हैं, अनाउंस कराकर उनसे घर छोड़ने की अपील की जा रही है। बाढ़ क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है। राहत शिविरों में लोगों को पहुंचाया जा रहा है।

- अरविंद कुमार, एडीएम एफआर
--
गंगा में उफान... गांवों के करीब पहुंचा पानी

कलान। भारी वर्षा और बैराजों से हो रही पानी की निकासी से गंगा में उफान बढ़ने के साथ पानी कई तटीय गांवों के नजदीक पहुंच गया है। जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर फर्रुखाबाद के चौरा गांव से लेकर मिर्जापुर क्षेत्र के चौरा बसोला गांव तक करीब दो फुट से ज्यादा पानी चलने से आसपास के गंवों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। लोगों को दैनिक उपयाेग और खानपान की चीजें बाहर से लाने में कठिनाई हो रही है। गंगा के किनारे बसे गांवों पैलानी उत्तरी, आजादनगर, इस्लामनगर आदि गांवों के चारों तरफ पानी भरा होने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। संवाद

लोधीपुर में बाढ़ से बचाव के लिए घर की छत पर रखा सुरक्षित सामान। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed