फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water filled in charging station located in New City Kakra, e-bus service stopped

Shahjahanpur News: न्यू सिटी ककरा स्थित चार्जिंग स्टेशन में भरा पानी, ई-बस सेवा ठप

Fri, 12 Jul 2024 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Water filled in charging station located in New City Kakra, e-bus service stopped
ई-बस चार्जिंग स्टेशन परिसर में भरा बाढ़ का पानी। संवाद
-25 वातानुकूलित बसों का संचालन शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जा रहा
विज्ञापन


-अब स्थिति सामान्य होने पर ही ई-बसों का संचालन सुचारू हो सकेगा

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में आई बाढ़ का पानी न्यू सिटी ककरा में स्थित ई-बस चार्जिंग स्टेशन में भर गया। इसकी वजह से ई-बसों की चार्जिंग नहीं हो पाई और बस सेवा ठप हो गई।
बृहस्पतिवार को गर्रा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंचने से आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया। न्यू सिटी ककरा को भी गर्रा नदी के किनारे विकसित किया जा रहा है। यहां पर ई-बसों का चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया है। इसके साथ ही नगर निगम का गेस्ट हाउस बनकर तैयार है और कार्यालय भवन निर्माणाधीन है। जैव विविधता पार्क को विकसित करने, घंटाघर और वर्किंग वूमेन हॉस्टल समेत तमाम निर्माण कार्य होना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

वर्तमान में ई-बस चार्जिंग स्टेशन से 25 वातानुकूलित बसों का संचालन शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक किया जा रहा है। गर्रा नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी चार्जिंग स्टेशन में भरने से ई-बसों को चार्ज नहीं किया जा सका। इसके साथ ही गर्रा नदी पर बने पुल पर आवागमन भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी वजह से ई-बसों का संचालन नहीं हुआ। चार्जिंग स्टेशन के प्रभारी संदीप लाहा ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर ही ई-बसों का संचालन सुचारू हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed