फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Water crisis in 600 houses, people protested

Shahjahanpur News: छह सौ आवासों में पानी का संकट, लोगाें ने किया प्रदर्शन

Wed, 06 May 2026 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 06 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in 600 houses, people protested
रोजा ​स्थित रेल कॉलोनी में प्रदर्शन करते कर्मचारी। स्रोत: जागरूक पाठक
रोजा। चार नंबर पंप खराब होने से रोजा रेलवे स्टेशन से जुड़ी आवासीय काॅलोनियों के लोगाें को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते लोगों में नाराजगी है। बुधवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तब पंप को ठीक करने का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

पंप में खराबी के चलते प्रेमनगर कॉलोनी, अस्पताल कॉलोनी, कोयला कॉलोनी और स्टेशन कॉलोनी में रहने वाले लगभग 600 आवासों तक पानी नहीं पहुंचा। चार ट्यूबवेल लगे होने के बावजूद नियमित रूप से पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को अपनी जरूरत पूरी करने के लिए पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। नाराज कर्मचारियों ने बुधवार सुबह रेलवे पावर हाउस में एकत्र होकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बताया कि कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बावजूद हल नहीं निकल पाया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में नरमू के अध्यक्ष अवधेश सक्सेना, शाखा सचिव अमित भागवत मिश्र, चंदन कुमार, फसाहत हुसैन, एसए खान, मनीष, निर्मल कुमार, सुशील भट्ट आदि मौजूद रहे। वरिष्ठ खंड अभियंता कार्यालय केके अवस्थी ने बताया कि प्रेमनगर काॅलोनी का एक ट्यूबवेल मंगलवार की रात खराब हो जाने से पेयजल संकट उत्पन्न हो गया हैं। इस संबंध में मुरादाबाद डिवीजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed