{"_id":"9dd2be4ae1bebfe0778344fef004407f","slug":"water-corporation-engineers-have-xen-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम अभियंताओं ने एक्सईएन को दिया चार्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम अभियंताओं ने एक्सईएन को दिया चार्ज
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक ग्रेड वेतन में संशोधन की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से प्रस्तावित हड़ताल की डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने उल्टी गिनती शुरू कर दी है। इस बीच, हड़ताल से पहले जल निगम के अवर अभियंताओं ने मंगलवार को विभागीय स्टोर का प्रभार एक्सईएन को सौंप दिया। इधर, हड़ताल के लिए एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए महासंघ के घटक संगठनों से जुड़े डिप्लोमा इंजीनियर्स ने लोनिवि के संघ भवन मेें छठे दिन भी कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रखा।
विज्ञापन
धरना स्थल पर हुई सभा में जल निगम इकाई से जुड़े प्रवीन कुमार ने बताया कि उनके विभाग के अवर अभियंताओं ने 16 फरवरी से जारी कार्य बहिष्कार को प्रभावी बनाने के लिए भंडार गृह का प्रभार अधिशासी अभियंता को सौंप दिया है। साथ ही एक्सईएन को अवगत करा दिया कि हड़ताल अवधि में नए हैंड पंपों की स्थापना और पुराने हैंडपंपों की दुबारा बोरिंग का काम नहीं करेंगे। महासंघ की संघर्ष समिति के प्रांतीय सह चेयरमैन एमचएन मिश्रा ने कहा कि हड़ताल को लेकर सभी विभागों के अभियंताओं में गजब का उत्साह होने की अन्य जनपदों से भी सूचनाएं मिल रही हैं। महासंघ जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि जायज मांग को अभियंताओं ने अपने सम्मान से जोड़ लिया है। धरना में एम रहमान, राज सिंह, शैलेंद्र अवस्थी, संजीव दीक्षित, दीनदयाल सागर, शशि कुमार, अहमद मुबीन, अकील अहमद, रोहित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन