फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Was not corruption and coalition parties gundaraj

दलों का नहीं भ्रष्टाचार और गुंडाराज का हुआ गठबंधन

Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Was not corruption and coalition parties gundaraj
स्वामीप्रसाद
भाजपा के स्टार प्रचारक एवं धाकड़ नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने ददरौल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह के समर्थन में कांट के रामलीला मैदान में विशाल जनसभा की। इस दौरान उन्होंने अपनी चिरपरिचित शैली में दहाड़ते हुए कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन दिखावे में तो दो दलों का गठबंधन है, जबकि सच्चाई यह है कि यह गुंडाराज और भ्रष्टाचार का गठबंधन है। जनसभा में उमड़ी भीड़ से गदगद मौर्या ने कहा कि सपा शासन में पूरा प्रदेश जंगलराज के हवाले रहा। समाजवाद का नारा देने वाली सरकार में 1100 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले हुए। यहां तक कि मीडियाकर्मियों तक को नहीं छोड़ा गया। जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं होंगे तो आमजनता का क्या हाल होगा, यह समझा जा सकता है। इस चुनाव में सपा, कांग्रेस और बसपा तीनों दलों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। सपा ने अपनी विदाई होते देख उस कांग्रेस से गठबंधन किया है, जिसका पूरा कार्यकाल अरबों-खरबों के घोटालों से भरा पड़ा है। कहा: यह गुंडाराज और भ्रष्टाचार का गठबंधन है, इससे बचने के लिए भाजपा का पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाना बहुत जरूरी है। बसपा पर तीखा हमला बोलते हुए स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि यूपी में एक भ्रष्टाचार की देवी भी हैं, जिन्हें मायावती के नाम से जाना जाता है। मायावती ने डॉ. अंबेडकर, कांशीराम जैसे महापुरुषों के सपनों का गला घोटकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया है। मायावती अपने को दलितों का हितैषी बताती हैं और दो करोड़ लेने के बाद ही दलितों को टिकट देती हैं। उन्होंने पार्टी को टिकट बेचने वाली दुकान बना रखा है। भ्रष्टाचार के समंदर में गोते लगाने लगाने वाली बसपा का हाथी तो उसी दिन बैठ गया था जब उन्होंने पार्टी छोड़ी थी। इस चुनाव में हाथी बिल्कुल धराशायी हो जाएगा। मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकास की गंगा को उत्तर प्रदेश में लाना चाहते हैं, यह तभी संभव है जब यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बने। इसके लिए जमकर कमल खिलाना है। मोदी के सपने पूरे करने के लिए विरोधियों को धूल चटाना है। भाजपा ही गुंडाराज खत्म कर कानून का साम्राज्य स्थापित कर सकती है। महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ेगा, सूबे रिक्त चल रहे डेढ़ लाख पुलिस कर्मियों की भर्ती की जाएगी और अन्य युवाओं को भी रोजगार मुहैया कराया जाएगा। किसानों का कर्जा माफ होगा और लघु उद्योगों को बढ़ावा भी मिलेगा। इससे पूर्व ददरौल क्षेत्र के प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने मौर्या का स्वागत करते हुए भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। क्षेत्र के युवाओं ने मौर्या का भारी-भरकम फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सत्यभान सिंह भदौरिया के संचालन में हुई सभा में पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जिला प्रभारी पूरनलाल  लोधी, नरवीर सिंह, केपी सिंह, जाबिर खां, रामसागर यादव, संतोष दीक्षित, विनय कुमार मिश्र, शैलेंद्र सिंह, आलोक कुमार सिंह, सोवरन सिंह यादव, सुनील मौर्या, संतोष मौर्या, गनपतराम मौर्या, पृथ्वीराज सिंह, अजय दत्त त्रिपाठी, ओमपाल मौर्या, सुरेश मौर्या, प्रदीप कुशवाहा, धर्मेंद्र मौर्या, सूर्यांचल सिंह, डीपी सिंह, अंशुल सिंह चौहान, देवेश ठाकुर, शांती प्रकाश अवस्थी, रजनीश कश्यप, ओम सिंह मौर्या, मनोज मिश्रा, आशाराम कनौजिया, पवन मिश्रा, विमला देवी, रश्मि मिश्रा, भरत सिंह, उमेश पाल सिंह, राजकमल वाजपेयी आदि ने भी विचार व्यक्त करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed