फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Waiting for distribution of compensation, NHAI ready for four lane construction

मुआवजा बंटने का इंतजार...एनएचएआई फोरलेन निर्माण को तैयार 18-52-55

Wed, 14 Sep 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:31 AM IST
सार

प्रशासन के जमीन का मुआवजा वितरण का काम पूरा करते ही फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, पलिया नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर तक हाईवे को फोरलेन बनाया जा चुका है। प्रशासन पहले पुवायां और खुटार में बाईपास में अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा बांटने की तैयारी में है। एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही गड्ढे को सही कराया जाएगा।----------पहले चरण में 49 किमी बनेगा हाईवेलखनऊ से हरदोई शाहजहांपुर होते हुए पलिया तक नेशनल हाईवे 731 घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Waiting for distribution of compensation, NHAI ready for four lane construction

विस्तार

फोटो- 12 पीडब्ल्यूएनपी 1,2,3
विज्ञापन

मुआवजा बंटने का इंतजार, एनएचएआई फोरलेन निर्माण को तैयार
- शाहजहांपुर-पलिया हाईवे :
- फोरलेन बनने के बाद हादसों पर लग सकेगा अंकुश, सुगम होगा यातायात
संवाद न्यूज एजेंसी
पुवायां (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने शाहजहांपुर-पलिया हाईवे के शाहजहांपुर से खुटार तक निर्माण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। ठेका हो चुका है और ठेकेदार ने प्लांट का निर्माण भी शुरू करा दिया है। प्रशासन के जमीन का मुआवजा वितरण का काम पूरा करते ही फोरलेन निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
लखनऊ, हरदोई, शाहजहांपुर, पलिया नेशनल हाईवे पर शाहजहांपुर तक हाईवे को फोरलेन बनाया जा चुका है। अब शाहजहांपुर से पलिया तक निर्माण होना है। पहले चरण में पैना बाईपास से खुटार तक हाईवे का निर्माण होगा। पुवायां और खुटार में बाईपास निकलेगा। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक दीवाली के बाद से निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। एनएचएआई की ओर से सारी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। बस अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा बंटने का इंतजार है। मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासन पहले पुवायां और खुटार में बाईपास में अधिग्रहीत जमीनों का मुआवजा बांटने की तैयारी में है। इसके बाद हाईवे किनारे गांवों के लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। खुटार बाईपास में सात गांवों के 427 किसानों से 19.24 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी। इसके लिए 29.9 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया जाएगा। साढ़े चार करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। इसी तरह पुवायां बाईपास में नौ गांवों के करीब छह सौ किसानों की 31.5 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी। इन किसानों को 44.35 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। यहां 12.9 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हाईवे के साथ ही बनेगा भैंसी नदी पर पुल
- हाईवे पर पुवायां खुटार के बीच भैंसी नदी का जर्जर पुल बड़ी समस्या है। हाईवे का निर्माण होने के साथ ही पुल का निर्माण भी होगा। इससे आए दिन आवागमन में बाधा आने की समस्या दूर हो जाएगी। अभी कार, बाइक आदि पुल के ऊपर से और भारी वाहन पुल के पास से बने रास्ते से निकलते हैं। वहीं शाहजहांपुर पलिया हाईवे पर गांव करनापुर में गहरा गड्ढा हो गया है। इससे यहां हादसे की आशंका बनी रहती है। कुछ दिन पूर्व गड्ढे में मिट्टी, पत्थर भरे गए थे, जो भारी वाहनों के चलने से निकल गए। एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही गड्ढे को सही कराया जाएगा।
----------
पहले चरण में 49 किमी बनेगा हाईवे
लखनऊ से हरदोई शाहजहांपुर होते हुए पलिया तक नेशनल हाईवे 731 घोषित किया गया है। इसका पहला भाग शाहजहांपुर तक बन चुका है। अब शाहजहांपुर के पैना बिजली केंद्र के पास बाईपास से पलिया तक लगभग 90 किमी हाईवे बनना है। पहले चरण में शाहजहांपुर से खुटार तक लगभग 49 किमी हाईवे बनाया जाना है। दूसरे चरण में खुटार से पलिया तक फोरलेन का काम होगा। इसके लिए 762.62 करोड़ बजट स्वीकृत हो चुका है।
-------
वाइल्ड लाइफ से स्वीकृति मिलने में समस्या
शाहजहांपुर पलिया हाईवे के बीच खुटार के आगे मैलानी व भीरा का जंगल है, जो किशनपुर सेंचुरी का हिस्सा है। इस कारण वाइल्ड लाइफ से पेड़ कटान आदि की अनुमति मिलने में देरी हो सकती है। इस कारण अभी फोरलेन को मैलानी रोड पर शाहजहांपुर जिले की सीमा पर कठिना नदी के पुल के पास प्रसादपुर तक ही बनाया जाएगा।
------------
हाईवे के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा देने की कार्रवाई चल रही है। बाईपास की भूमि से शुरुआत की गई है। कैंप लगाकर अभिलेखों का एकत्रीकरण कर मुआवजा बांटने का काम किया जाएगा। मुआवजा देने का काम जल्द पूरा हो जाएगा और फिर हाईवे निर्माण शुरू हो जाएगा। - आशीष कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर
----------
एनएचएआई की तैयारी पूरी हो चुकी है। हाईवे निर्माण का ठेका हो चुका है। बड़ागांव के पास प्लांट लग रहा है। प्रशासन के मुआवजा देने की कार्रवाई पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - असर फारुखी, एई एनएचएआई बरेली

-----
ये गांव होंगे प्रभावित
खुटार बाईपास के लिए लालपुर, खुशमहा, नगरा, नारायणपुर विक्रमपुर, खुटार खास, शेरचक, रुजहाकला गांवों के किसानों की भूमि अधिगृहीत की जा रही है। वहीं पुवायां बाईपास के लिए धारा, आनंदपुर, पुवायां, रजनापुर, नवलपुर, मजीदपुर, बड़ागांव, भटपुरा चंदू, मैनारी गांव के किसानों की जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed