{"_id":"5dc0798f8ebc3e015c0cd2b4","slug":"waife-shahjahanpur-news-bly38280579","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने खुद को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने खुद को गोली मारी
विज्ञापन
भावलखेड़ा। थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला ताहवरगंज में पत्नी के बार-बार मायके जाने से परेशान एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली दाहिने पैर में लगी, जो पार निकल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके से तमंचा भी बरामद हुआ है।
मोहल्ला पावर गंज निवासी 30 वर्षीय विपिन सोमवार की शाम पांच बजे घर पर था। अचानक उसने घर के बरामदे में तमंचे से पैर में गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर भाई संजय अपने कमरे से बाहर आए तो विपिन को लहूलुहान हालत में देखकर सन्न रह गए। उनकी सूचना पर रामचंद्र मिशन के प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायल को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। प्रभारी थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि पूछताछ में विपिन ने बताया है कि वह पत्नी के बार-बार मायके जाने से तनाव में रहता था। उसकी पत्नी मायके से आ नहीं रही थी। इसी तनाव के चलते उसने खुद को गोली मारी ली। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।