फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Wagon of goods train loaded on container stuck in height gauge of Hulasnagra crossing

हुलासनगरा क्रॉसिंग के हाइट गेज में फंसा कंटेनर पर लोड मालगाड़ी का वैगन

Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wagon of goods train loaded on container stuck in height gauge of Hulasnagra crossing
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बृहस्पतिवार का दिन फिर दुर्भाग्यशाली साबित हुआ। भोर में मालगाड़ी का वैगन लादकर लखनऊ से बरेली जा रहा एक कंटेनर हुलासनगरा क्रॉसिंग के हाइटगेज में फंस गया। इस वजह से क्रॉसिंग पर जाम लग गया और अप-डाउन लाइनों पर पीछे से आईं गाड़ियां ठहर गईं। क्रॉसिंग पर जाम से हाईवे के वाहनों को बरेली से बीसलपुर मार्ग पर डायवर्ट किया गया तो उन्हें निगोही के पास कैमुआ नाला पुल के पास लगे जाम में घंटों जूझना पड़ा। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर करीब आठ घंटे यातायात ठप रहा।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा। लखनऊ से बरेली की ओर एक कंटेनर मालगाड़ी का वैगन लेकर बृहस्पतिवार को तड़के करीब तीन बजे हुलासनगरा रेलवे फाटक पार कर रहा था। इसी बीच, रेलवे फाटक के पश्चिमी हाइटगेज में कंटेनर फंस गया। करीब आधा घंटा तक कंटेनर फंसा रहा। इसी बीच, अप और डाउनलाइन पर ट्रेनें भी आकर खड़ी हो गईं। गेटमैन आनंद शर्मा ने बिलपुर और कटरा के स्टेशन अधीक्षक को मेमो भेजकर स्थिति से अवगत कराया। करीब आधा घंटा बाद कंटेनर की ऊंचाई कम करने के लिए उसके पहियों की हवा निकाली गई। इसके बाद ही कंटेनर पास हो सका। आधा घंटा तक ट्रैफिक बंद रहने की वजह से हाईवे पर दिन में करीब 11 बजे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

निगोही में एक घंटा तक जाम रहा पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग
निगोही। लखनऊ-दिल्ली हाईवे की हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम के कारण बरेली से बीसलपुर मार्ग पर मोड़े गए वाहन कस्बे के पास आकर सिंगल लेन वाले संकरे कैमुआ नाला पर आकर फंस गए। वहां की दो गल्ला आढ़तों के सामने बेतरतीब ढंग से रोड पर दोनों ओर खड़े वाहन पुलिस स्तर से हटाए नहीं जाने के कारण इतना जाम लगा कि कुछ ही देर में पुल के दोनों वाहनों की कतारें लग गईं। करीब एक घंटे तक पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। बाद में भी वाहनों को पुल से रेंगते हुए गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि डबल लेन वाला पीलीभीत-शाहजहांपुर मार्ग लिपुलेख-भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा है। इस रोड को फोरलेन बनाया जाना प्रस्तावित है, लेकिन अभी तक सिंगल लेन वाले कैमुआ पुल का दोहरीकरण नहीं हो सका है। इस कारण वहां एक बार में एक दिशा के वाहनों का निकलना संभव है और तब तक विपरीत दिशा के वाहनों को पुल पार करने के लिए वहां ठहराव लेना पड़ता है। बृहस्पतिवार सुबह हुलासनगरा क्रॉसिंग पर जाम लगा तो सीतापुर, लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को बरेली से बीसलपुर की ओर मोड़ दिया गया। वहां से हाईवे के वाहन कैमुआ पुल को लांघकर दिन में करीब 11 बजे कस्बे की ओर बढ़े, लेकिन रोड के दोनों ओर गल्ला आढ़तों के सामने फुटपाथ धान के ढेर और रोड के किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम में फंस गए।

दिन में 11 बजे से जाम लगना शुरू हुआ, लेकिन सूचित करने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। नतीजे में दोपहर 12 बजे तक कैमुआ पुल के दोनों ओर संडा खास चौराहे से लेकर हमजापुर चौराहे तक करीब तीन किमी तक वाहनों की लाइनें लग गईं। इस दौरान महिलाओं और बच्चों को पुल पर पैदल चलना पड़ा और बाइक सवार आसपास के ग्रामीण रास्तों से होकर निकले। बाद में पहुंची पुलिस ने गल्ला आढ़तों के सामने से वाहन हटाकर रास्ता साफ कराया। जाम खुलवाने में पुलिस को पसीने छूट गए, लेकिन पुल पर वनवे व्यवस्था लागू होने से शाम तक यातायात सामान्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed