{"_id":"61b8ebefe9592d1cda557e81","slug":"vyapari-protest-shahjahanpur-news-bly469256165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला कारोबारियों की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला कारोबारियों की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देते उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट से जुड़े व
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। प्रदेश सरकार की घोषणा के विपरीत कई खाद्य वस्तुओं पर दोबारा मंडी शुल्क लागू कर दिए जाने और गल्ला कारोबारियों की अन्य समस्याओं का निस्तारण नहीं होने के विरोध में उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट और कंछल गुट से जुड़े व्यापारी मंगलवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और बाद में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में मंडी शुल्क पूरी तरह खत्म कर मुक्त अनाज व्यापार प्रणाली लागू कराने की मांग की।
मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा। उनसे वार्ता में व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि यदि सरकार गल्ला मंडी में किराएदार व्यापारियों को उनकी दुकानों की फ्री होल्ड रजिस्ट्री करा दे तो सरकार को बेहद राजस्व प्राप्त होगा और उनके रखरखाव पर आने वाले खर्चों का भार भी नहीं पड़ेगा।
मंडी शुल्क प्रदेश में 1.50 रुपये प्रति सैकड़ा लिया जा रहा है, जिसे 50 पैसे किया जाए, क्योंकि आसपास के प्रदेशों में मंडी शुल्क समाप्त किया जा चुका है। प्रदर्शन में जिला महामंत्री नाजिम खां, नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता, संजीव राठौर, रोहित अग्रवाल, विभु गुप्ता, जसवीर सिंह होरा, सुरेंद्र सेठी, मोहम्मद रफी, राधेश्याम राठौर, राजन चोपड़ा, राजेंद्र पाल गोल्डी, सतनाम चावला, कमाल फहीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, कंछल गुट के व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के संयुक्त नेतृत्व में प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार ने गत वर्ष आठ जून को मंडी से बाहर गल्ला व्यापार पर मंडी शुल्क खत्म कर दिया था।
इससे गल्ला कारोबारियों को मंडी प्रपत्र, प्रवेश पर्ची 9आर, गेट पास लेने आदि के झंझट से निजात मिली, लेकिन अब अनाज, दाल, दलहन, गुड़, किराना, लकड़ी आदि के थोक व्यापार पर मंडी शुल्क लागू कर दिए जाने से इंस्पेक्टर राज की वापसी हो जाएगी। प्रदर्शन में नारायण दास अग्रवाल, शशांक कौशिक, सुरेंद्र सिंह सेठ, अमित शर्मा, महेंद्र दुबे आदि शामिल रहे।