फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   voter awereness raily

पुवायां में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

Wed, 08 Dec 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
voter awereness raily
शाहजहांपुर में मतदाता जागरुकता रैली निकालती छात्राएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
पुवायां। पुवायां इंटर कालेज से मंगलवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। इंस्पेक्टर केबी सिंह और प्रधानाचार्य जेपी मौर्या ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में पुवायां इंटर कॉलेज, प्रमचंद्र स्मारक इंटर कॉलेज, महारनी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज, पुवायां पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल आदि के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

रैली पुवायां इंटर कॉलेज से राजीव चौक, बंडा रोड, डाक बंगला रोड होते हुए वापस कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान छात्र छात्राओं ने नुक्कड़ों पर लोगों को मतदान के महत्व को बताया और लोगों से मतदान में हर हाल में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

लोगों से यह अपील भी कि गई कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वह लोग सक्षम अधिकारी से मिलकर आवेदन कर अपना नाम मतदाता सूची में जरूर शामिल कराएं। आयोजन में मनोज वर्मा, योगेंद्र मोहन, रामऔतार, भुवनेश कुमार सिंह चौहान, जमुना प्रसाद, राकेश कुमार सुमन, संजीव कुमार सहित सभी शिक्षकों का सहयोग रहा। संचालन संजय कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शाहजहांपुर। मतदाता जागरूकता रैली मंगलवार को निकाली गई। एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी व डीआईओएस शौकीन सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इसमें जीआईसी, एसपी कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, डॉ. सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्वीप कार्यक्रम नोडल व जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, शैलेंद्र विक्रम सिंह, रामपाल, रत्नेश शुक्ला, गौरव पांडेय, राजन प्रजापति, रामकुमार, राहुल्र, ऋतु, पूनम रानी, फैसल, विशाल आदि शामिल रहे। संवाद

शिविर में किया स्वास्थ्य परीक्षण
शाहजहांपुर। पं. राम प्रसाद बिस्मिल चिकित्सालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सीएमएस डॉ. एयूपी सिन्हा के मार्गदर्शन में वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सरोज एवं डॉ. एके सिंह के निर्देशन में प्रवक्ता डॉ. पूजा त्रिपाठी पांडेय ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा अंतर्गत दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया। इसमें एमबीबीएस के सभी छात्र-छात्राओं, तीमारदारों एवं सभी 108 व 102 एंबुलेंस वाहन चालकों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। मंजेश ने सभी को सड़क के नियमों से भी अवगत कराया। संवाद

पुवायां इंटर कॉलेज से मतदाता जागयकता रैली को हरी झंडी दिखाते इंस्पेक्टर केबी सिंह और प्रधानाचार

पुवायां इंटर कॉलेज से मतदाता जागयकता रैली को हरी झंडी दिखाते इंस्पेक्टर केबी सिंह और प्रधानाचार- फोटो : POWAYAN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed