फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Volunteers to help earthquake victims by raising hands

भूकंप पीड़ितों की मदद को स्वयं सेवकों ने बढ़ाए हाथ

Tue, 28 Apr 2015 11:17 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 28 Apr 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Volunteers to help earthquake victims by raising hands
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शाहजहांपुर और पीलीभीत जिलों से करीब एक हजार स्वयं सेवक नेपाल में आए भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए गए हैं। भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए स्वयं सेवकों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। उधर, संघ के अनुसांगिक संगठन राष्ट्रीय सेवा भारती भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए घर-घर जाकर धनराशि एकत्रित करने लगे हैं, जिससे वहां पर राहत सामग्री भेजी जा सके।
विज्ञापन

स्वयं सेवक संघ पर भले ही हिंदूवादी संगठन होने का तमगा लगा हो, लेकिन संकट के मौके पर संघ ने अधिकांशतय अपनी उपयोगिता साबित की है। जब देश से कई हजार स्वयं सेवक नेपाल में मदद के लिए तो उसमें शाहजहांपुर और पीलीभीत के करीब एक हजार स्वयं सेवक नेपाल में मदद के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

संघ विभाग प्रचारक दिनेश लवानियां के अनुसार दोनों जिलों के करीब एक हजार स्वयं सेवक भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए पहुंच चुके हैं। कहा कि राष्ट्रीय सेवा भारती के स्वयं सेवक नगर कस्बों में धनराशि एकत्रित कर रहे हैं, जिसे नेपाल भेजा जाएगा। कहाकि दोनों जिलों में जिम्मेदारी संघ के पदाधिकारियों को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवानियां ने कहा कि इसके बाद संगठन वस्तुएं एकत्रित करके नेपाल भेजने का काम शुरू करेगा। इसके लिए योजना बनाई जा रही है। लवानियां के मुताबिक जिले में संघ की ओर से धनराशि एकत्रित करने की मुख्य जिम्मेदारी विभाग कार्यवाह रवि मिश्र, जिला कार्यवाह नरेंद्र, नगर कार्यवाह राजकमल वाजपेयी के साथ रूपेश वर्मा, अनूप वर्मा, प्रसून त्रिवेदी, अभिनव तिवारी, अशर्फी सिंह राठौर आदि को दी गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष नीतू सिंह ने एक माह का दिया वेतन
- कई विभागों के कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन देने की घोषणा की
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। नेपाल में भूकंप से हुई तबाही की भरपाई करने और मारे गए लोगों के परिजनों की मदद को अपने शहर में भी मदद को हाथ बढ़ने हैं। इसी कड़ी में कई संस्थाओं और संगठनों ने वेतन, मानदेय समेत अपने स्तर से भी राशि एकत्र करनी शुरू कर दी है।
जिला पंचायत कार्यालय में हुई शोकसभा में अध्यक्ष नीतू सिंह, अपर मुख्य अधिकारी पीके सक्सेना समेत सभी जिला पंचायत सदस्यों और स्टाफ के लोगों ने नेपाल और भारत में प्राकृतिक आपदा में असामयिक मृत्यु का शिकार बने लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं अध्यक्ष नीतू सिंह ने एक माह का वेतन तथा कर्मचारियों ने एक-एक दिन का वेतन भूकंप पीड़ितों की सहायतार्थ देने का निर्णय लिया। इनके अलावा जिला पंचायत सदस्यों और पंजीकृत ठेकेदारों ने भी मदद करने का आश्वासन दिया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की सभा में संयोजक अनिल दीक्षित ने सभी कर्मचारियों से भूकंप पीड़ितों की मदद करने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी कर्मचारी एक-एक दिन का वेतन प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे। इस अवसर पर दिनेश सक्सेना, ओएन शुक्ला, अजय सिंह वर्मा, आरवी वर्मा, केपी सिंह, पीके अग्निहोत्री आदि ने दो मिनट का मौन रखकर दिवगंतों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने केंद्रीय आह्वान पर भूकंप पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाई। प्रदेश सह-संगठन मंत्री महेश राठौर के नेतृत्व में प्रदेश सह मंत्री सौरभ सोमवंशी, सत्यम चौहान, प्रादुल्य गुप्ता, राम विभोर मिश्रा, विशाल सिंह, शिवा, सुनील कुमार, गौरव यादव आदि ने राहत राशि एकत्र की।

इधर, श्री सत्यपाल सिंह महाविद्यालय में हुई सभा में भारत और नेपाल में भूकंप में मारे गए लोगों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रशासनिक निदेशक मोइन सफदर खान, प्राचार्य डॉ. अजीजुर्रहमान खान, डॉ. पद्मजा मिश्रा, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, इंद्रपाल वर्मा, केतन पांडेय, शिखा दीक्षित, अंकिता मिश्रा, रेखा गुप्ता, प्रदीप मेहरोत्रा ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हर संभव मदद करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed