फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Volunteers to be Recruited in 66 Schools to Teach Drop-out Children

Shahjahanpur News: ड्राप आउट बच्चों को पढ़ाने के लिए 66 स्कूलों में रखे जाएंगे वालंटियर

Sun, 17 May 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Volunteers to be Recruited in 66 Schools to Teach Drop-out Children
शाहजहांपुर। शिक्षा से मुंह मोड़ने वाले बच्चों को तलाश कर फिर से स्कूलों में नामांकन कराया गया। अब जिले के 66 स्कूलों में ड्राप आउट बच्चों को पढ़ाने के लिए वालंटियर रखे जाएंगे। इन्हें चार हजार रुपये प्रति माह मानदेय भी मिलेगा। विभाग ने वालंटियर की तलाश के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

नया सत्र शुरू होने पर नवीन बच्चों का नामांकन कराने के साथ ही ड्राप आउट बच्चे भी तलाश किए गए थे। प्रत्येक स्कूल में ऐसे बच्चों का प्रवेश कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, जिस स्कूल में पांच से अधिक ड्राप आउट बच्चे नामांकित किए गए हैं, उन 66 स्कूलों में विशेष प्रशिक्षक (वालंटियर) नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए दिव्या गुप्ता ने बीईओ को पत्र जारी कर बताया कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का शारदा पोर्टल पर नामांकन होगा। बच्चों के प्रबंधन व विशेष प्रशिक्षण लिए हर स्कूल में एक नोडल अध्यापक नामित है। विशेष प्रशिक्षक का चयन नहीं होने की दशा में स्कूल के नोडल अध्यापक ही विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण का संचालन विद्यालय अवधि में ही कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed