{"_id":"572b8ec24f1c1b61145cde7b","slug":"vittvihin-teachers-will-soon-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"वित्तविहीन शिक्षकों को जल्द मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वित्तविहीन शिक्षकों को जल्द मिलेगा मानदेय
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 05 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा की बैठक में जीविकोपार्जन मानदेय का मुद्दा छाया रहा। इस अवसर पर एमएलसी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के लिए 200 करोड़ के बजट का प्राविधान किया है। मानदेय इसी माह से दिया जाना प्रस्तावित है। एमएलसी मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की तरह सरकार शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी मानदेय देने की तैयारी कर रही है। महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रेनू मिश्रा ने कहा कि सरकार ने शिक्षकों के मानदेय मामले में सकारात्मक रुख अपनाया है। इसी का नतीजा है कि शीघ्र ही शिक्षक इससे लाभांवित होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि शिक्षकों ने उन्हें एमएलसी बनाया तो वह उन्हें वेतन दिलाने का भी प्रयास करेंगी। इस अवसर पर नरेंद्र सिंह यादव को जिलाध्यक्ष और अभिषेक पांडेय को महासचिव घोषित किया गया। दोनों के मनोनयन संबंधी प्रदेश अध्यक्ष के पत्र भी दिए गए। बैठक में नगराध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, अभिषेक पांडेय, शिवेंद्र कुमार, पंकज मिश्र, पवन यादव, अवंतिका शर्मा, रिजवाना बेगम, सबा परवीन, किरन शर्मा, सर्वजीत वर्मा, प्रदीप यादव, सुनील कुमार, राजेश आनंद, आसिफ खान, महेश चंद्र, अवनीश कुमार, राजीव सक्सेना आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन