{"_id":"fb4b85579365114369c7c0ef6c138450","slug":"visits-my-feeling-overwhelmed-by-crossing-one-ram-leela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम वन गमन लीला देख दर्शक हुए भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम वन गमन लीला देख दर्शक हुए भाव विभोर
बंडा।
Updated Fri, 13 Nov 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला मेले में भगवान श्रीराम लक्ष्मण व सीता के वनवास की लीला का मनोहारी मंचन किया गया। इससे दर्शक भावविभोर हो उठे।
वृंदावन की प्रेमसागर रासलीला मंडल के कलाकारों द्वारा रामलीला के मंचन में भगवान श्रीराम लक्ष्मण व सीता के साथ वन को जाते हैं। इससे अयोध्या के लोग व्याकुल हो जाते हैं और उनके साथ हो जाते हैं। इधर राम के वन जाते ही दशरथ विलाप करते हैं, जिससे श्रद्धालु भाव विभोर हो जाते हैं। इसके बाद भगवान राम याज्ञवल्कय ऋषि के आश्रम पहुंचते हैं जहां ऋषि ने उन्हे बड़े आदर सत्कार के साथ स्वागत कर आशीर्वाद दिया।