{"_id":"65f0bfff5706d02cee02da36","slug":"virtual-inauguration-of-cargo-terminal-banthra-goods-train-ran-with-fertilizer-rake-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-114942-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार्गो टर्मिनल बंथरा के वर्चुअल उद्घाटन, खाद की रैक लेकर दौड़ी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार्गो टर्मिनल बंथरा के वर्चुअल उद्घाटन, खाद की रैक लेकर दौड़ी मालगाड़ी
Wed, 13 Mar 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लंबे इंतजार के बाद कृभको फर्टिलाइजर लिमिटेड से खाद की रैक लेकर मालगाड़ी ने रफ्तार भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कृभको गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बंथरा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
कृभको फैक्टरी की खाद की सप्लाई पूरे भारत में होती है। इसके लिए कांट रोड पर स्थित फैक्टरी से खाद के ट्रक रोजा साइडिंग पर जाकर लोडिंग व अनलोडिंग कराते थे। करीब 150 से अधिक ट्रक चलने से पर्यावरण प्रदूषण होने के साथ हादसा और जाम का डर रहता था। इस समस्या से समाधान के लिए बंथरा से फैक्टरी तक रेल लाइन डालने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी। रेल लाइन बंनकर तैयार होने के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृभको गति शक्ति कार्गो टर्मिनल बंथरा का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने अपने भाषण के दौरान शाहजहांपुर का नाम भी लिया। 280 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के वर्चुअल उद्घाटन के बाद सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार, महापौर अर्चना वर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने शिलापट का अनावरण किया। अधिकारियों के अनुसार, 11 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाए जाने के दौरान नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज भी बनाया गया है। इसके बनने से फैक्टरी की साइडिंग में खाद की लोडिंग व अनलोडिंग होने के बाद सीधे रैक भेजी जा सकेंगी। कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक अरुण गुप्ता, कृभको के उपाध्यक्ष विनोद कुुमार सिंह, हितेश कुलश्रेष्ठ, श्याम बहादुर सिंह, एके चौहान, केके राय, आदेश सिंह, विश्वभर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
3200 टन रोज बनती है खाद
-कृभको खाद फैक्टरी में 3200 टन रोज खाद बनती है। इसकी सप्लाई पूरे देश में की जाती है। अधिकारियों के अनुसार, मालगाड़ी की एक रैक रोजाना उत्पादन करने के बाद सप्लाई भी करते हैं। रेलवे ट्रैक बिछने के बाद काफी राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
रनथ्रू पास हुई वंदे भारत, जिले के लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
-देहरादून से लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी गई है। प्रधानमंत्री के उद्घाटन करने के बाद दोपहर 3:15 बजे वंदे भारत ट्रेन यहां से पास हुई। रनथ्रू ट्रेन के जाने के दौरान लोगों में वीडियो बनाने को लेकर उत्साह रहा। दिल्ली-लखनऊ रेलखंड पर ट्रेन चलने के बाद भी जिले के लाेगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि देहरादून से लखनऊ तक चलने वाली ट्रेन का स्टाॅपेज शाहजहांपुर में नहीं है। बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ आदि में गाड़ी रुकेगी।