फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Virmpur and domination in kabaddi Ahiapur Open in Google Tran

कबड्डी में वीरमपुर और अहियापुर का दबदबा

Fri, 22 Jan 2016 07:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 22 Jan 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से खंड स्तरीय ओपेन ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन तिलहर में किया गया। रेनसा एकेडमी मैदान पर हुई खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर सरेली के ग्राम प्रधान राजपाल वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की 100 मीटर दौड़ में जागेश सिंह ने प्रथम, सैफउद्दीन ने द्वितीय, विवेक कुमार ने तृतीय, बालिका वर्ग में दिव्या वर्मा ने प्रथम, गीतांजलि ने द्वितीय और संध्या वर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह 400 मीटर दौड़ में जागेश सिंह, हिमांशु, अनिकेत गंगवार, बालिका वर्ग में गीतांजलि अनामिका, अंशिका तोमर, 800 मीटर दौड़ में पुष्पेंद्र, सुशील कुमार, नूर मोहम्मद, बालिकाओं में दिव्या वर्मा, गायत्री, शबनम, लंबी कूद में जागेश सिंह, हिमांशु, नूर मोहम्मद, बालिका वर्ग में शारदा, संध्या, दिव्या, गोला फेंक में अफजाल, राजन गुप्ता, विशाल, बालिकाओं में सरला राजपूत, शारदा, दिव्या ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वॉलीबाल में रेनसां एकेडमी विजेता और रुद्रपुर की टीम उपविजेता रही। वेटलिफ्टिंग के 72 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक कुमार ने प्रथम, राजन गुप्ता ने द्वितीय, 62 किलोग्राम भार वर्ग में जागेश सिंह ने प्रथम और रविकांत गौतम ने द्वितीय स्थान पाया। कबड्डी युवा वर्ग में वीरमपुर ने प्रथम और फीलनगर ने द्वितीय और महिला वर्ग में अहियापुर ने प्रथम, और रुद्रपुर ने द्वितीय स्थान पाया। निर्णायक मंडल में मोहित सिन्हा, निकिता, श्रीकृष्ण मिश्र, प्रह्लाद कुमार, राम कुमार आदि शामिल रहे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी भगवान दास ने संचालन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण में शुभम और निबंध में इफरा विजयी
जीएफ कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में प्रतियोगिता
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के समाजशास्त्र विभाग में स्वस्थ लोकतंत्र में मतदाता का योगदान विषयक निबंध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
भाषण प्रतियोगिता में शुभम मिश्रा ने प्रथम, गुलफ्शां ने द्वितीय और हासिम ने तृतीय स्थान पाया। नेहा परवीन और हिरा नाज को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। निबंध में इफरा ने प्रथम, शईजी खान ने द्वितीय, अरविंद कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। राहुल कुमार और विशेष पाल को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. तनवीर आलम, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अमन अग्रवाल आदि शामिल रहे।

इससे पूर्व प्राचार्य डॉ. अकील अहमद, विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम टंडन आदि ने लोकतंत्र के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. पुनीत मनीषी के संचालन में हुई प्रतियोगिता में डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. ऊषा गर्ग, डॉ. संगीता सिंह, डॉ. सचिन खन्ना, डॉ. विजय अग्रवाल, डॉ. निधि, डॉ. रुद्र प्रताप सिंह, डॉ. आनंद मोहन पांडेय, रश्मि रस्तोगी, रिजवान, विपिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed