फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers enraged at the release of the tractor driver surrounded the police station

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर चालक के रिहा होने पर भड़के ग्रामीणों ने थाना घेरा

Fri, 21 Apr 2023 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers enraged at the release of the tractor driver surrounded the police station
तिलहर। नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली नीचे गिरने से 14 लोगों की मौत के मामले में आरोपी चालक को रिहा करने से नाराज ग्रामीण बृहस्पतिवार को थाने पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रभारी से नाराजगी जताते हुए आरोपी सौरभ सिंह के गिरफ्तार न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी दी। वहीं पुलिस ने मजिस्ट्रेट के आदेश पर रिहाई का हवाला देकर ग्रामीणों को समझाकर वापस भेजा।
विज्ञापन

15 मार्च को सुनौरा अजमतपुर गांव के कथावाचक आकाश तिवारी ने कथा का आयोजन कराया था। ट्रैक्टर ट्रॉली से जल लेने जाते समय हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। 27 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में चालक की लापरवाही सामने आने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

घटना के मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक सौरभ सिंह और कथावाचक आकाश तिवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को जमानत मिलने पर दोनों आरोपियों को रिहा कर दिया गया। आरोपियों के रिहा होने की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार को गांव के रामवीर सिंह के नेतृत्व में राहुल सिंह, जितेंद्र, संजय सिंह, गुदन, आनंद कुमार सिंह, वीरपाल सिंह, पं. रामदेव, टिल्लू सिंह, वीरेश सिंह, सर्वेश, राजू सिंह, अशोक सिंह समेत तमाम ग्रामीण तिलहर थाने पहुंचे और प्रभारी राजकुमार शर्मा से नाराजगी जाहिर करते हुए गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि उसके खिलाफ गैरइरादतन हत्या व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का मामला दर्ज किया गया था। मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने पर उसे जमानत दे दी गई क्योंकि संबंधित धाराओं में सात साल से कम सजा है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ट्रैक्टर चालक और कथावाचक को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पेश होकर फरियाद करेंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की रिहाई से पुलिस का कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed