फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers created a ruckus when the road was dug up

Shahjahanpur News: सड़क उखड़ने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Villagers created a ruckus when the road was dug up
गांव नवलपुर जाने वाली रोड में बना गड्ढा। संवाद
पुवायां। सड़क की मरम्मत के साथ ही उखड़ने पर गांव के लोगों ने हंगामा करते हुए ठेकेदार के लोगों को बजरी नहीं डालने दी। मामले में शिकायत की गई तो जेई व ठेकेदार ने कहा कि निर्माण में कोई खामी नहीं है। उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुवायां-शाहजहांपुर हाईवे पर गांव नवलपुर से राधा सिटी कुंवरपुर तक दो किमी रोड मरम्मत (पीसी) का काम आठ दिन से चल रहा है। लोगों का आरोप है कि घटिया निर्माण सामग्री के कारण सड़क उखड़ रही है। उन्होंने एसडीएम को कॉल कर रोड की मरम्मत मानकों के अनुसार न होने की शिकायत कर जांच कराने की मांग की थी। कहा कि किसी भी अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की जरूरत नहीं समझी है। ठेकेदार ने रात में कुछ लोगों को मौके पर भेजा, जो सड़क टूटने के स्थान पर ऊपर से बजरी डालकर मामले को छिपाना चाहते थे, पर उन्हें ऐसा नहीं करने दिया गया।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि जहां भी नया पत्थर डाला गया है, उसे ठीक से नहीं दबाया गया है। उधर, ठेकेदार शिव पांडे ने बताया कि लोगों को जानकारी नहीं है। गर्मी में तारकोल सात से आठ दिन में सूख पाता है। कुछ लोग सड़क उखाड़कर दिखा रहे हैं, लेकिन रोड मरम्मत में कोई कमी नहीं है। जेसीबी खड़ी होने से गड्ढा बन गया था, गांव के लोगों को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सोमवार को रोड की मुआयना किया था, कोई कमी नहीं पाई गई है। बुधवार को फिर से मुआयना किया जाएगा। अगर कोई समस्या है तो उसे दिखवाया जाएगा।
अनिमेष श्रीवास्तव, जेई पीडब्ल्यूडी

गांव नवलपुर जाने वाली रोड में बना गड्ढा। संवाद

गांव नवलपुर जाने वाली रोड में बना गड्ढा। संवाद

गांव नवलपुर जाने वाली रोड में बना गड्ढा। संवाद

गांव नवलपुर जाने वाली रोड में बना गड्ढा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed