फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villagers beat up two policemen who reached to catch cattle meat in shahjahanpur

पुलिस पर हमला: गोवंशीय पशु का मांस पकड़ने गए दो सिपाहियों को ग्रामीणों ने पीटा, भागकर बचाई जान

Mon, 11 Sep 2023 02:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 11 Sep 2023 02:10 PM IST
सार

पुलिस को किसी ने सूचना दी थी कि एक कार्यक्रम में गोवंशीय पशु का मांस परोसा जा रहा है। इस पर दो सिपाही पहुंचे थे। आरोप है कि कुछ लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Villagers beat up two policemen who reached to catch cattle meat in shahjahanpur
सीएचसी में भर्ती घायल सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुरादपुर में सोमवार सुबह करीब सात बजे बारिश के दौरान गोवंशीय पशु का मीट परोसे जाने की सूचना पुलिस को मिली। इस पर दो सिपाही मौके पर पहुंचे। उन पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि कोई आरोपी उन्हें मौके पर नहीं मिला है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


सोमवार को चेहल्लुम के मौके पर जुलूस निकाला जाना था। जुलूस के दौरान होने वाले खानपान में गोवंशीय पशु के मीट के परोसे जाने की संभावना के चलते दो सिपाही मोहल्ला मुरादपुर पहुंच गए। बताते हैं कि सिपाहियों ने एक बीडीसी सदस्य के बेटे को किसी बात पर पीट दिया। इसके बाद लोगों ने सिपाहियों को घेर लिया और डंडों से पीट दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: ट्रक की टक्कर से घायल युवक ने चलती एंबुलेंस में किया कुछ ऐसा, चालक के फूल गए हाथ-पांव
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से सिपाही अपनी जान बचाकर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस फोर्स मौके पहुंची। तब तक मौके से लोग भाग गए थे। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। घायल सिपाहियों का बंडा सीएचसी पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed