{"_id":"6ac23ccf2a9a1f8cce03ee4b","slug":"villager-falls-into-20-foot-deep-well-while-performing-tantra-mantra-in-shahjahanpur-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास से मुश्किल में फंसी जान: टोटका करने के दौरान 20 फुट गहरे कुंए में गिरा ग्रामीण, पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास से मुश्किल में फंसी जान: टोटका करने के दौरान 20 फुट गहरे कुंए में गिरा ग्रामीण, पुलिस ने बचाई जान
Sun, 04 Oct 2026 05:20 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:20 PM IST
सार
शाहजहांपुर जिले में अंधविश्वास के चक्कर में एक शख्स की जान मुश्किल में पड़ गई। तांत्रिक के कहने पर टोटका करने के दौरान शख्स गहरे कुएं में गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर एआई से बनाई गई है।
- फोटो : AI
विस्तार
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में शनिवार रात अंधविश्वास और झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ा एक व्यक्ति टोटका करने के दौरान करीब 20 फुट गहरे कुंए में गिर गया। तांत्रिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीण को कुंए से बाहर निकाल उसकी जान बचाई।
विज्ञापन
मोहल्ला गौसनगर का निवासी व्यक्ति अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दो माह पूर्व उसने बिहार की एक महिला से शादी कर ली। पिछले कुछ दिनों से उसके परिवार में बीमारी के साथ कई समस्याएं बनी हुई थीं। उसे लगा कि घर में किसी भूत-प्रेत का साया है। दो दिन पूर्व वह दिल्ली से घर आया। झाड़-फूंक करने वाले तांत्रिक से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने कुएं में रस्सी डालकर निकाला
शनिवार रात टोटका करने के लिए तांत्रिक के साथ एक पीपल के पेड़ के पास गया। वहां पीपल की परिक्रमा करने के दौरान झाड़ियों के बीच कुंऐ में गिर गया। तांत्रिक उसे बचाने के बजाए वहां से भाग गांव गया और पूरा मामला ग्रामीणों को बताया। इसके बाद तांत्रिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुंए में रस्सी डालकर किसी तरह उसे बाहर निकाला।
शनिवार रात टोटका करने के लिए तांत्रिक के साथ एक पीपल के पेड़ के पास गया। वहां पीपल की परिक्रमा करने के दौरान झाड़ियों के बीच कुंऐ में गिर गया। तांत्रिक उसे बचाने के बजाए वहां से भाग गांव गया और पूरा मामला ग्रामीणों को बताया। इसके बाद तांत्रिक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुंए में रस्सी डालकर किसी तरह उसे बाहर निकाला।
सीओ दीपक सिंह ने बताया कि कुंए में गिरने से घायल हुए ग्रामीण को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।