फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager dies of electrocution in tubewell shed.

Shahjahanpur News: ट्यूबवेल की कोठरी में करंट लगने से ग्रामीण की मौत

Fri, 04 Sep 2026 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Villager dies of electrocution in tubewell shed.
रामरहीस का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
निगोही। क्षेत्र के निवाड़ी गांव निवासी रामरहीस (45) की शुक्रवार की शाम खेत पर ट्यूबवेल की कोठरी में करंट लगने से मौत हो गई। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, शुक्रवार की शाम करीब छह बजे रामरहीस अपने 15 वर्षीय दिव्यांग बेटे प्रवेश के साथ गांव के बाहर खेत पर गए थे। ट्यूबवेल की कोठरी में घुसते ही उनके सिर से टकराए शार्ट केबल से उन्हें करंट लग गया। पिता को करंट लगने के बाद उनका बेटा चीखता हुआ गांव पहुंचा।
विज्ञापन

परिवार और गांव के लोगों को पूरी बात बताई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। फिर अंदर जाकर देखा, लेकिन तब तक रामरहीस की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed