फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Villager dies of dengue in Banda

Shahjahanpur News: बंडा में डेंगू से ग्रामीण की मौत

Sat, 11 Nov 2023 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Villager dies of dengue in Banda
​शिशुपाल का फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
बंडा। डेंगू से मौत का सिलसिला रुका नहीं है। क्षेत्र के गांव सैदापुर निवासी शिशुपाल सिंह यादव (50) की डेंगू से मौत हो गई। लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

शिशुपाल के भाई मनजीत सिंह यादव ने बताया कि उन्हें 15 दिन से बुखार था। जांच में डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उपचार के लिए उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार रात उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह यादव ने बताया कि उनके गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


4899 मरीजों का किया उपचार : सीएचसी-पीएचसी में 4899 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त मिर्जापुर के जरियनपुर के सरकारी स्कूल में शिविर लगाकर मरीजों को दवा दी गई। सीएमओ ने बताया कि 794 लोगों की स्क्रीनिंग में डेंगू और मलेरिया का कोई रोगी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed