फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Village community land was freed from encroachment in Feelnagar.

Shahjahanpur News: फीलनगर में ग्राम समाज की जमीन कब्जामुक्त कराई

Wed, 07 Jan 2026 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Village community land was freed from encroachment in Feelnagar.
मीरानपुर कटरा के फीलनगर में जमीन से कब्जा हटाती जेसीबी। संवाद
मीरानपुर कटरा। फीलनगर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर किया गया अवैध कब्जा तिलहर के तहसीलदार दीपेंद्र कुमार ने मंगलवार को हटवा दिया। जेसीबी से सरकारी जमीन पर बनाई गई दीवार गिराने के दौरान जमीन पर अवैध रूप से काबिज दंपती ने इस कार्रवाई का विरोध कर ग्राम प्रधान पर रंजिशन बेदखली की कार्रवाई कराने का आरोप लगाया, लेकिन तहसीलदार ने उनकी एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

फीलनगर की ग्राम प्रधान प्रीति देवल के पति पूर्व प्रधान विनीत देवल ने सोमवार को तिलहर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर गांव के पश्चिम दिशा में आम के बाग के पास ग्राम समाज की जमीन और गांव की आबादी के बीच में तालाब की जमीन पर आकाश बाबू द्वारा अवैध कब्जा कर लेने की शिकायत की थी। यह भी बताया कि ग्राम समाज की राजस्व अभिलेखों में नवीन परती में दर्ज जमीन पर अवैध कब्जेदार ने मिट्टी और निर्माण सामग्री को डाल कर अवैध रूप से निर्माण कार्य करा लिया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तहसीलदार अपने साथ नायब तहसीलदार मनु माथुर, जेसीबी मशीन और पुलिस बल लेकर मंगलवार को सुबह फीलनगर पहुंच गए। उन्होंने जेसीबी से मिट्टी और निर्माण सामग्री हटवा कर ग्राम समाज की जमीन को कब्जामुक्त करा दिया। इस दौरान जमीन से बेदखल किए गए आकाश और उनकी पत्नी विनीता ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी पत्नी और मौजूदा प्रधान प्रीति देवल के विरुद्ध निर्माण कार्यों में अनियमितताएं बरतने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। मुख्यमंत्री से शिकायत करने पर पूर्व प्रधान विनीत देवल ने देख लेने की धमकी दी थी। इसी कारण उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


--फीलनगर के पूर्व प्रधान पर अवैध कब्जेदार आकाश ने अपने बचाव में आरोप लगाए हैं। समाधान दिवस में आई शिकायत पर डीएम के निर्देशानुसार वहां ग्राम समाज की जमीन से उसका अवैध कब्जा हटा दिया गया है। बहुत जल्द गांव के तालाब को भी कब्जामुक्त कराया जाएगा। -दीपेंद्र कुमार, तहसीलदार, तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed