फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Video of tractor stunt-off goes viral; drivers fined.

Shahjahanpur News: ट्रैक्टरों की हार-जीत के स्टंट का वीडियो वायरल, चालकों का किया गया चालान

Tue, 01 Sep 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Video of tractor stunt-off goes viral; drivers fined.
परौर में दो ट्रैक्टर को जंजीर से बांधकर खींचते चालक। स्रोत: वीडियो ग्रेब
परौर। सोशल मीडिया पर ट्रैक्टरों से जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर दिया है। साथ ही दोनों ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि दो ट्रैक्टरों को लोहे की जंजीर से बांधा गया, फिर उनकी ताकत का मुकाबला कराया जा रहा है।
ट्रैक्टराें के पीछे बड़ी संख्या में लोग भागते दिख रहे हैं। इससे हादसे का खतरा है। प्रभारी निरीक्षक ने सोशल मीडिया पर ट्रैक्टरों से हार-जीत की स्टंटबाजी का वीडियो देखकर जांच की। पता चला कि ग्राम ककोड़ा रोड पर गांव के मानवेंद्र सिंह व अमित शर्मा ट्रैक्टरों से स्टंटबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन

वीडियो वायरल होने के बाद चालकों को थाने बुलाया गया। उन्होंने बताया कि वे अपने ट्रैक्टरों की ताकत आजमा रहे थे। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर चालकों का चालान कर दिया गया है। ट्रैक्टरों का भी चालान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed