{"_id":"694aeb2b3be29948f40818d8","slug":"video-of-the-assault-goes-viral-injured-history-sheeter-referred-to-another-hospital-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-161165-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मारपीट का वीडियो वायरल, घायल हिस्ट्रीशीटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मारपीट का वीडियो वायरल, घायल हिस्ट्रीशीटर रेफर
विज्ञापन
भावलखेड़ा। भाजपा नेता और पूर्व ब्लाॅक प्रमुख मनोरमा सिंह के जेठ शरद कुमार सिंह और हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह पक्ष के बीच सोमवार की शाम हुए विवाद के मामले में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग संतोष सिंह को असलाह से पीटते देखे जा रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। हालत गंभीर होने पर संतोष सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
सोमवार को भाजपा नेता शरद कुमार सिंह के पेट्रोल पंप के मैनेजर अमन कश्यप निवासी गांव निवाजपुर थाना रोजा भट्ठे से डीजल का एक लाख रुपये का पेमेंट लेकर वापस आ रहे थे। तभी एक कार ने पीछा करते हुए उन्हें रास्ते में रोक लिया गया।
आरोप है कि गाड़ी से उतरे हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह और उसके तीन साथियों ने विवाद किया। मैनेजर के सूचना देने पर उनके पक्ष से भी कई लोग आ गए। यहां दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। संतोष सिंह की आंख में काफी चोट आई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग असलाह के साथ दिख रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद संतोष सिंह की ओर से 1.84 लाख रुपये और पंप मैनेजर अमन की ओर से एक लाख रुपये छीनने का प्रयास किए जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। वहीं, दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही विवाद चला आ रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। तथ्य व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।