फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VHP officials met SP, demanded strict action

Shahjahanpur News: एसपी से मिले विहिप पदाधिकारी, कड़ी कार्रवाई की मांग

Sun, 14 Sep 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
VHP officials met SP, demanded strict action
शाहजहांपुर। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी शनिवार सुबह एसपी राजेश द्विवेदी से मिले। उन्हें मांगपत्र देकर बताया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए जनपद का माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से कुछ अराजक तत्वों ने थाना सदर बाजार के सामने एकत्र होकर भय एवं अराजकता का माहौल तैयार किया।
विज्ञापन

व्यापारी लूबीना जिआ, मोहम्मद जमान खान व अन्य ने हिंदू समाज के देवों के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर डालीं। अर्श कुरैशी ने बजरंग दल के खिलाफ सोशल मीडिया पर गालीगलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी की। इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं हैं।
विज्ञापन

इस दौरान महानगर अध्यक्ष अभिनव ओमर, विभाग मंत्री अशनील सिंह, प्रांत मिलन प्रमुख हरीश प्रजापति, महानगर मंत्री धर्मेंद्र, सह मंत्री प्रदीप प्रजापति, महानगर संयोजक हर्षित गुप्ता, महानगर सत्संग प्रमुख रमेश कुमार मौजूद रहे। सदर बाजार पुलिस ने विहिप के विभाग मंत्री अशनील सिंह की तहरीर पर लूबीना जिआ, मोहम्मद जमान खान और अर्श कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लूबीना जिआ को गदियाना तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, विश्व हिंदू रक्षा सेना ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed