फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VHP officials caught straw filled trucks, police left

विहिप के पदाधिकारियों ने पकड़वाए भूसा लेकर जा रहे ट्रक, पुलिस ने छोड़े

Thu, 14 Apr 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
VHP officials caught straw filled trucks, police left
पुवायां के राजीव चौक पर भूसा ले जा रहे ट्रक चालक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : POWAYAN
पुवायां। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी भूसे के निर्यात पर रोक नहीं लग सकी है। बृहस्पतिवार को विहिप के पदाधिकारियों ने भूसा ले जा रहे दो ट्रकों को पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया। दोनों ट्रकों को मंडी पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया, लेकिन बाद में दोनों ट्रक छोड़ दिए।
विज्ञापन

बाहर के डेयरी संचालक, ईंट भट्ठा स्वामी और अन्य कारखानों के लोग खेतों में खड़ी नरई खरीद कर भूसा बनवाकर गैर जनपदों को ले जा रहे हैं। इससे स्थानीय पशु पालकों को भूसा नहीं मिल पा रहा है। डीएम ने 12 अप्रैल को भूसे के निर्यात पर रोक लगा दी थी और अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

डीएम के आदेश के बाद भी भूसे को गैर जनपद ले जाया जा रहा है। इससे पशु पालक परेशान हैं। बृहस्पतिवार को विहिप पदाधिकारियों और विहिप गोरक्षा विभाग के विभाग अध्यक्ष विपिन मिश्रा आदि ने भूसे से भरे दो ट्रक बाहर जाते देख पुवायां के राजीव चौक पर रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक चालकों से जानकारी लेने के बाद दोनों ट्रकों को मंडी परिसर में चौकी पर खड़ा करा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही दोनों ट्रक छोड़ दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि पकड़े जाने के समय जिस ट्रक में भूसा भरा था, छोड़ने के बाद उसमें फसल अवशेष भरे होना बता दिया। चर्चा है कि भूसा एक चर्चित पेपर मिल में जा रहा था। दूसरा ट्रक मथुरा की एक गोशाला के लिए जाने बात बताते हुए पुलिस ने उसे भी छोड़ दिया।एसएसआई मान बहादुर सिंह ने बताया कि एक ट्रक भूसा मथुरा गोशाला जाने के कारण छोड़ा गया है और दूसरे में भूसा नहीं था।
एक ट्रक पकड़े जाने की जानकारी है। ट्रक में भूसा मथुरा की गोशाला जा रहा था, इस कारण छोड़ा गया है। दूसरे ट्रक के बारे में जानकारी नहीं है।
सुशांत श्रीवास्तव, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed