फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Veteran business leader Ved Prakash Rawat dies of cardiac arrest

वरिष्ठ व्यापारी नेता वेद प्रकाश रावत का हार्ट अटैक से निधन

Mon, 17 Jan 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Veteran business leader Ved Prakash Rawat dies of cardiac arrest
वेद प्रकाश रावत पूर्व मुख्यमंत्री स्व कल्याण सिंह के साथ का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निकट सहयोगी रहे और उनकी बनाई राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़ चुके उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के प्रदेश संगठन मंत्री वेद प्रकाश रावत (65) का रविवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। दोपहर बाद खन्नौत तट के मोक्ष धाम परिसर में उनका संत निरंकारी मंडल के अनुयायियों की देख रेख में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

दिवंगत व्यापारी नेता की वेद प्रकाश असंगठित मजदूर यूनियन के प्रदेश संरक्षक थे। वह अपने पीछे एक विवाहित बेटी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। उनके बड़े बेटे सुबोध रावत ने बताया कि रात में उनकी स्थिति सामान्य थी। सुबह चार बजे तबीयत बिगड़ी और उनकी मृत्यु हो गई। अंतिम संस्कार में तमाम व्यापारियों और शुभचिंतकों के साथ राजेंद्र मिश्रा भी मौजूद रहे। उन्होंने वर्ष 2002 मेें उनकी प्रेरणा से राक्रांपा समर्थित प्रत्याशी के तौर पालिकाध्यक्ष का चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन

व्यापार मंडल मिश्रा गुट की जिला व महानगर इकाई समेत असंगठित मजदूर यूनियन की शोकसभाओं में उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, नाजिम खां, सुनील गुप्ता, नीरज गुप्ता, मुकेश मोदी, सुल्तान खां, संतोष महेंद्रू, मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मो. खुर्शीद, आफताब अहमद, राधेश्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed