फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vending zone lying vacant, encroachment on the roads causing jam

Shahjahanpur News: वेंडिंग जोन खाली पड़े, सड़कों पर अतिक्रमण से लग रहा जाम

Wed, 10 May 2023 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vending zone lying vacant, encroachment on the roads causing jam
शाहजहांपुर। नगर निगम ने स्ट्रीट वेंडरों के लिए शहर में तीन स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाए हैं। इसका मकसद था कि सभी को एक स्थान पर बैठने के लिए दुकानें उपलब्ध कराई जाएं। इससे शहर में सड़क किनारे ठेले-फड़ से होने वाले अतिक्रमण से मुक्ति मिल सकेगी, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। वेंडिंग जोन खाली पड़े हैं। ठेला और रेहड़ी वाले सड़क पर अतिक्रमण किए हैं। नगर निगम की ओर से इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इससे शहर में जाम की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से शहर में पुराना गर्रा पुल पर पहला वेंडिंग जोन बनाया गया था। इस वेंडिंग जोन में पहले 30 दुकानें बनाईं गईं। बाद में इनकी संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई। इस पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आई। दुकानों के आवंटन के लिए पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी के रूप में जमा कराने का प्रावधान रखा गया। प्रति दुकान तीन सौ रुपये महीना किराया रखा गया।
विज्ञापन

जब यह वेंडिंग जोन बनकर तैयार हुआ तो दुकानदारों ने दुकानें आवंटित करा लीं, लेकिन धीरे-धीरे दुकानें खाली होती गईं। बाद में इन दुकानदारों ने सड़क किनारे कब्जा कर लिया। दुकानदारों का कहना है कि वेंडिंग जोन में लोग खरीदारी करने के लिए कम ही आते हैं, इसलिए दुुकानें खाली कर दीं और सड़क के किनारे दुकानें चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
स्टेशन रोड स्थित कुछ दुकानें चल रहीं
स्टेशन रोड स्थित भारद्वाजी कॉलोनी के पास नगर निगम ने वेंडिंग जोन बनाया। इसमें 35 दुकानें बनाईं गईं। इसकी लागत करीब 15 लाख रुपये आई। यहां भी कुछ गिनी-चुनी दुकानों को लोगों ने किराए पर लिया है। यहां भी कई दुकानें बंद हैं।
-----------------
निगोही रोड पर बनीं 54 दुकानें खाली
नगर निगम ने निगोही रोड पर गदियाना चुंगी के पास 54 दुकानें बनवाईं हैं। इसकी लागत करीब 40 लाख रुपये आई। यहां पर स्ट्रीट वेंडरों ने दुकानें आवंटित नहीं कराईं। नगर निगम के अधिकारियों ने अभी आवंटन की प्रक्रिया ही शुरू नहीं की है, जबकि गदियाना चुंगी के पास सड़क पर स्ट्रीट वेंडरों का कब्जा होने की वजह से अक्सर जाम लगता रहता है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि निकाय चुनाव के बाद दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

----------------
वर्जन-
नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन में बनाई गई दुकानों को आवंटित कराने के लिए पांच हजार रुपये सिक्योरिटी रूप में और तीन सौ रुपये माह किराया लिया जाता है। स्ट्रीट वेंडर सिक्योरिटी और दुकान का किराया देना नहीं चाहते हैं। जिसकी वजह से अधिकतर दुकानें खाली हैं। - मधुसुदन लाल आर्य, सहायक नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed