फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicles will not be parked unnecessarily on the Ganga Expressway; a warning now, but a challan will be issued later.

Shahjahanpur News: गंगा एक्सप्रेसवे पर बेवजह खड़े नहीं होंगे वाहन, अभी चेतावनी बाद में कटेगा चालान

Wed, 06 May 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 06 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Vehicles will not be parked unnecessarily on the Ganga Expressway; a warning now, but a challan will be issued later.
जलालाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध के बावजूद एक हफ्ते में दो हादसे होने के बाद अतिरिक्त सतर्कता बरती जानी शुरू हो गई है। एक्सप्रेसवे पर बेवजह वाहन खड़े करने पर पेट्रोलिंग टीम चेतावनी देगी। कुछ दिनों बाद ऐसे वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर पहला हादसा जनपद बदायूं क्षेत्र में हुआ। वहां एक्सप्रेसवे पर घूम रहे छुट्टा पशु से एक कार टकरा जाने से उस पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा हादसा संभल क्षेत्र में मंगलवार रात हुआ। वहां एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में यात्रियों से भरी स्लीपर बस पीछे से घुस गई। यह हादसे तब हुए, जब एक्सप्रेसवे पर किसी तरह का वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित किया गया है और छुट्टा पशुओं को रोकने के लिए तारों की बाड़ लगाने के साथ अन्य कई सुरक्षात्मक उपाय किए गए हैं।
विज्ञापन

यह दोनों हादसे एक्सप्रेसवे की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाने के साथ वहां की गई हाईटेक सुरक्षा के दावों की पोल खोल रहे हैं। एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा के प्रबंधक भगत सिंह ने बताया कि पूरे एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं, लेकिन सफर करने वाले जनसामान्य को भी सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि किसी तरह के अनधिकृत वाहनों अथवा छुट्टा पशुओं को एक्सप्रेसवे पर जाने से रोकने के लिए लोहे के एंगल पर टिन की चादरों की बाड़ लगाई गई है। जहां फ्लाईओवर अथवा अंडरपास बनाए गए हैं, उन पूरे क्षेत्रों में ड्रेन (खाई) बनाकर उसके आगे सीमेंट की दीवार खड़ी की गई है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति और उनकी निगरानी के लिए हाई सेंसर कैमरे भी लगाए गए हैं। एक्सप्रेसवे प्रायोगिक दौर में होने के कारण अभी नियमों का उल्लंघन करने पर कोई कार्रवाई न करके उन्हें केवल चेतावनी दी जा रही है। भविष्य में ओवरस्पीड वाले वाहनों अथवा उन्हें एक्सप्रेसवे पर रोकने आदि की दशा में जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इंटरचेंज पर बनाया गया अत्याधुनिक कंट्रोल रूम

-गांव कलक्टरगंज के पास इंटरचेंज पर बने टोल प्लाजा के पास ही कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। बदायूं जनपद से लेकर हरदोई सीमा तक एक्सप्रेसवे के 151 किमी के दायरे में लगे सभी सीसी कैमरे इसी कंट्रोल रूम से जोड़े गए हैं। यहां लगी काफी बड़ी एलईडी स्क्रीन के जरिये एक्सप्रेसवे के इस पूरे हिस्से की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा 24 घंटे पेट्रोलिंग भी की जा रही है। इस दौरान किसी को अनधिकृत स्थिति में पाए जाने पर संबंधितों को चेतावनी दी जा रही है। कुछ दिन बाद एक्सप्रेसवे के निकटवर्ती थानों को वाहन उपलब्ध करा दिए जाएंंगे, ताकि पुलिस भी एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग कर सके। उन्होंने बताया कि जरूरत होने पर किसी तरह की सुविधा लेने अथवा वाहन खड़ा करने के लिए एक्सप्रेसवे पर हर 75 किमी के फासले पर रेस्ट एरिया (विश्राम क्षेत्र) भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed