फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicles started speeding from Banthra Overbridge on National Highway

Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर बंथरा ओवरब्रिज से फर्राटा भरने लगे वाहन

Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vehicles started speeding from Banthra Overbridge on National Highway
तिलहर में बंथरा के पास नवनिर्मित ओवरब्रिज पर यातायात शुरू होने के बाद गुजरते वाहन। संवाद
तिलहर। नेशनल हाईवे पर बंथरा के पास बने ओवरब्रिज पर शुक्रवार से यातायात शुरू हो गया। ओवरब्रिज बंथरा स्टेशन से राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर कृभको फर्टिलाइजर तक बिछाई गई रेलवे लाइन पर बनाया गया है। इस पर 34 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण महज पांच माह में पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

कांट स्थित कृभको फर्टिलाइजर से खाद का निर्यात करने के लिए भारी संख्या में ट्रकों का इस्तेमाल किया जाता है। इस पर ट्रांसपोर्ट का भारी खर्चा होने और यातायात बाधित रहने के दृष्टिगत कृभको फर्टिलाइजर ने अपने खर्चे पर बंथरा रेलवे स्टेशन से कृभको फर्टिलाइजर तक रेलवे लाइन बिछाने और ओवरब्रिज बनाने का काम शुरू कराया था।
विज्ञापन

बंथरा के समीप ओवरब्रिज बनाने के लिए 34 करोड़ रुपये का ठेका एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को दिया गया। एनएचएआई ने कालूवाला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, हरियाणा को ओवरब्रिज बनाने के लिए नामित किया। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन ने बताया कि इसका निर्माण दिसंबर 2022 में शुरू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2023 तक निर्माण पूरा करने का अनुबंध हुआ था, लेकिन अप्रैल में ही निर्माण पूरा कर लिया गया। सड़क के दोनों और पौधे लगाए जा चुके हैं। दोनों साइड लेन का भी निर्माण कर दिया गया है। बताया कि पुताई का कार्य पूरा होने के साथ ही शुक्रवार से ओवरब्रिज पर वाहनों का आवागमन शुरू कर दिया गया है। ब्रिज पर लगी लाइटें भी जलने लगीं हैं।
रेल लाइन का काम भी लगभग पूरा
बंथरा से कृभको फर्टिलाइजर तक रेल लाइन बिछाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है। रेलवे लाइन बिछाने का ठेका श्रीकर्मी ट्रेडर्स, बीकानेर को दिया गया है। प्रोजेक्ट मैनेजर रौनक कुमार ने बताया कि बंथरा स्टेशन से फर्टिलाइजर तक 14 किलोमीटर लंबा रेलवे ट्रैक बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। रेलवे लाइन के ऊपर इलेक्ट्रिक लाइन का काम भी लगभग हो चुका है। कुछ कार्य शेष है, इसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।

ट्रकों का आवागमन बंद होने पर जाम में मिलेगी राहत
वर्तमान समय में कृभको फर्टिलाइजर पर खाद का निर्यात करने के लिए भारी संख्या में ट्रकों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इससे यातायात बाधित रहता है। रेल लाइन का काम पूरा हो जाने से खाद के निर्यात के लिए ट्रकों का इस्तेमाल बेहद कम हो जाएगा। इससे शाहजहांपुर-कांट मार्ग पर जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed