फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicles parked in Roshni godown are becoming junk due to lack of maintenance

Shahjahanpur News: रखरखाव के अभाव में कबाड़ हो रहे रोशनी गोदाम में खड़े वाहन

Tue, 20 May 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 20 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked in Roshni godown are becoming junk due to lack of maintenance
रोशनी गोदाम में कंडम खड़े वाहन। संवाद
शाहजहांपुर। रोशनी गोदाम में नगर निगम के 12 वाहन रखरखाव नहीं होने की वजह से इस्तेमाल योग्य नहीं रह गए हैं। वहीं, नगर निगम 20 नए वाहन खरीद रहा है, लेकिन पुराने की कोई सुध नहीं ले रहा है। निगम के अधिकारियों के पास सिर्फ 12 वाहनों का ही आंकड़ा है। रोशनी गोदाम के अलावा ककरा कलां गोदाम पर भी खराब वाहन खड़े हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में नगर पालिका की जगह नगर निगम बनने की घोषणा हुई। इससे पहले नगर पालिका के पास संसाधनों की कमी थी। नगर निगम बनने के बाद करोड़ों रुपये के वाहनों की खरीद हुई। वर्तमान में नगर निगम के पास 135 वाहन चल रहे हैं। इसमें डंपर, टाटा मैजिक, कंटेनर और ई-रिक्शा शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक 12 वाहन निप्रयोज्य हो गए हैं। रखरखाव नहीं होने के कारण वाहन कंडम हो गए हैं। नगर निगम ने इसको कबाड़ की सूची में शामिल कर लिया है। इसमें एक टाटा 407, एक कंटेनर, तीन टेंपो, एक टाटा मैजिक, एक बुलडोजर, चार टिपर वाहन, एक ट्रैक्टर ट्रॉली कंडम हो गए है। इनकी कीमत तीन करोड़ से अधिक है।
विज्ञापन

------
पुराने सही नहीं कराए नए की हो रही खरीद
नगर निगम ने हाल में 10 टाटा मैजिक की खरीद कूड़ा ढोने के लिए की है। 10 और टाटा मैजिक खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुराने वाहनों को ठीक नहीं कराया गया और नए की खरीद हो रही है। पुराने वाहनों को कंडम की सूची में डाल दिया गया है। अब इन वाहनों की नीलामी के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
15 वर्ष में वाहन कंडम होने का है नियम
नगर निगम में 15 वर्ष में कूड़ा आदि ढोने वाले वाहनों का नियम है। वाहनों का रखरखाव सही नहीं होने से वाहन जल्दी खराब हो जाते हैं। समय से पहले उनको कंडम घोषित कर दिया जाता है। अगर वाहनों की समय से मरम्मत कराई जाए जो तो ठीक रह सकते हैं। इस ओर अधिकारी और कर्मचारी ध्यान नहीं देते हैं। कंडम घोषित वाहन में से कुछ 2011 के हैं तो कुछ 2013 के।

------

जो वाहन 15 वर्ष पूरे कर लेते हैं उनको कंडम घोषित किया जाता है। अगर ऐसे कोई वाहन कंडम हो रहे हैं तो उनको ठीक कराया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को वाहनों की सही से देखरेख करने के निर्देश दिए जाएंगे।
- डॉ. बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed