{"_id":"6a7a2cda7b5ef8cce9004ccd","slug":"vehicles-halted-in-puwayan-town-due-to-the-kanwar-yatra-people-inconvenienced-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-181368-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा के कारण पुवायां कस्बे में रोक दिए गए वाहन, लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ यात्रा के कारण पुवायां कस्बे में रोक दिए गए वाहन, लोग हुए परेशान
विज्ञापन
पुवायां में राजीव चौक के पास भारी वाहन रोके जाने से लगा जाम। संवाद
- फोटो : credit
पुवायां। सोमवार को ज्यादा संख्या में कांवड़ यात्रियों के आवागमन का अनुमान लगाकर पुलिस ने मैगलगंज-पूरनपुर हाईवे पर बंडा से पुवायां होकर मोहम्मदी जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। खास बात यह रही कि वाहनों को पुवायां कस्बे में हाईवे पर खड़ा कराने से दिनभर जाम की स्थिति रही और लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
सोमवार को कांवड़ियों के जत्थे शाहजहांपुर से मोहम्मदी होते हुए गोला निकल जाने से पुवायां में स्थिति सामान्य रही, लेकिन पुलिस ने बंडा, पुवायां से मोहम्मदी जाने वाले भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। राजीव चौक पर आधा हाईवे ट्रकों से घिरने के बाद शेष पर ई-रिक्शा और टेंपो चालकों ने जाम की स्थिति कर दी। खुटार से लखीमपुर जाने वाले वाहनों को भी मैलानी, भीरा की ओर से भेजा गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के कारण भारी वाहन रोके गए थे।
--
पूरनपुर होकर जाने वाले वाहनों को पुवायां भेजा
पूरनपुर से खुटार होकर बहराइच, गोरखपुर, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले वाहनोें को पुवायां से होते हुए मोहम्मदी, सीतापुर के रास्ते जाने के लिए कहा गया, लेकिन पूरनपुर से आए सभी भारी वाहनों को पुवायां में रोक दिया गया। इससे भी स्थिति खराब हुई।
विज्ञापन
--
स्केटिंग करते जा रहे कांवड़ियों को दी सुरक्षा
खुटार। सोमवार सुबह कई श्रद्धालु स्केटिंग करते हुए कांवड़ लेकर गोला के लिए निकले। बरेली की ओर से आए कांवड़ियों को स्केटिंग के कारण हादसे की आशंका के चलते पुलिस ने सुरक्षा दी और सीमा तक पहुंचाया। पीलीभीत के कांवड़ियाें ने बताया कि वे कछला से गंगाजल लेकर बरेली होते हुए स्केटिंग करते गोला जा रहे हैं। संवाद

पुवायां में राजीव चौक के पास भारी वाहन रोके जाने से लगा जाम। संवाद- फोटो : credit