फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vehicle Driver Accused of Stealing Surgical Supplies Apprehended After 23 Months

Shahjahanpur News: 23 माह बाद पकड़ा गया सर्जिकल सामान की चोरी के मामले का आरोपी वाहन चालक

Sun, 17 May 2026 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Vehicle Driver Accused of Stealing Surgical Supplies Apprehended After 23 Months
चौक कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वाहन चालक। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली पुलिस टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में सर्जिकल सामान की चोरी के मामले में 23 महीने बाद वाहन चालक लखनऊ के रहने वाले अमर पांडेय को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

13 जून 2024 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नेपाल सिंह ने चौक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि एक जून की रात गार्ड ने पिकअप में सर्जिकल सामान पकड़ा था। नंद किशोर, अज्ञात वाहन चालक, चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल, फार्मासिस्ट मोहम्मद जुबैर अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

आरोपी जुबैर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस चीफ फार्मासिस्ट जेडी बंसल को नहीं पकड़ सकी थी। बाद में चीफ फार्मासिस्ट न्यायालय से स्टे ले आए थे। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि लखनऊ के थाना तालकटोरा के आलम नगर अशोक विहार के रहने वाले अमर पांडेय को उसके आवास के बाहर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed