फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   VDO got costly and went on a walk without permission

बिना अनुमति के नैनीताल और शिमला घूमने वीडीओ निलंबित

Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
VDO got costly and went on a walk without permission
शाहजहांपुर। शासकीय कार्यों में हीलाहवाली और बगैर अनुमति के हिमाचल प्रदेश और नैनीताल घूमने वाले ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पंकज श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो सामने आने के बाद डीपीओ ने यह कार्रवाई की है। पंकज वर्तमान में कलान क्षेत्र में तैनात हैं।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी पवन सिंह ने बताया कि वीडीओ पंकज श्रीवास्तव ने 15 दिन के चिकित्सकीय अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। प्रार्थना पत्र स्वीकृत नहीं हुआ, इससे पहले पंकज घूमने के लिए निकल गए। हिमाचल प्रदेश और नैनीताल में घूमने के फोटो सोशल मीडिया पर पंकज ने शेयर किए तो इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंची। डीपीओ ने बताया कि वीडीओ पंकज श्रीवास्तव पर ग्राम पंचायत सुंदरनगर व ग्राम पंचायत बड़ावन में आवास पूर्ण न कराने, गोवंश वितरण न कर गलत सूचनाएं देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

इसके अलावा अधिकारियों के आदेशों को न मानने, आवंटित ग्राम पंचायतों से अनुपस्थित रहने व विकास व जनहित के कार्य अवरुद्ध कर विभाग की छवि धूमिल करने पर वीडीओ पंकज श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है। पंकज भावलखेड़ा में तैनात थे मगर वर्तमान में विकास खंड कलान में नियुक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed