फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vandalism committed in protest against handpump removal; allegations of intimidation.

Shahjahanpur News: हैंडपंप हटाने के विरोध में की तोड़फोड़, धमकाने का आरोप

Fri, 26 Jun 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Vandalism committed in protest against handpump removal; allegations of intimidation.
तिलहर। कपसेड़ा गांव में न्यायालय के आदेश पर घर के बाहर लगा हैंडपंप हटाने के विरोध में बुधवार की रात कुछ लोगों ने शिवरतन गुप्ता के घर जाकर उनसे गाली-गलौज की। वह घर के अंंदर चले गए तो गांव वालों ने दरवाजे पर खड़ी उनकी बाइक तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी।
विज्ञापन

शिवरतन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके दरवाजे पर लगा सरकारी हैंडपंप इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में बुधवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हटा दिया गया। इसके विरोध में रात करीब आठ बजे कुछ लोग उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन

आरोपियों ने उनकी बाइक में तोड़फोड़ करके उन्हें गांव से भगा देने की धमकी दी। इस दौरान एक युवक ने छेनी-हथौड़ा से उनके मकान की दीवार को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पुलिस मौके का मुआयना करने के बाद जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed