{"_id":"61d74b1a8c7b3a077c0bff96","slug":"vaccines-given-to-students-by-organizing-camps-in-schools-shahjahanpur-news-bly47175357","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को लगाया गया टीका
विज्ञापन
शाहजहांपुर के तक्षशिला स्कूल में छात्रां की टीका लगाती महिला स्वास्थ्य कर्मी । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए माध्यमिक स्कूलों में टीकाकरण शिविर लगाकर 15 से 18 साल तक के किशोर-किशोरियों को टीका लगाने की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो चुकी है। जीआईसी, एसपी इंटर कॉलेज, संजय कुमार सरस्वती स्कूल, तक्षशिला पब्लिक स्कूल में टीकाकरण शिविर लगा। छात्र-छात्राओं को उनके अभिभावकों की सहमति से टीका लगाया गया।
सुबह 10 बजे से टीकाकरण की शुरुआत हुई। जीआईसी में टीकाकरण शिविर का प्रधानाचार्य ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाना बहुत जरूरी है। उन्होंने 15 से 18 साल के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण शुरू करने के लिए सरकार का आभार जताया। स्कूल में दोपहर पौने 12 बजे तक 50 छात्रों ने टीका लगवा लिया था। इसी तरह से एसपी इंटर कॉलेज में टीकाकरण शिविर लगा।
प्रधानाचार्य संजय कपूर ने अपने अभिभावकों का स्वीकृत पत्र लेकर आने वाले छात्रों का टीकाकरण कराने के निर्देश शिक्षकों को दिए थे, जिसका अनुपालन किया। दोपहर 12 बजे तक 50 से अधिक छात्रों ने टीका लगवा लिया था। दोनों ही स्कूलों मे 200 छात्र-छात्राओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तथा तक्षशिला पब्लिक स्कूल में भी टीकाकरण शिविर लगाकर छात्र-छात्राओं को प्रतिरक्षित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य व स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव को बड़ों का टीकाकरण किए जाने के बाद अब 15 से 18 साल तक किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा रहा है। जोकि बहुत अच्छी बात है। मैंने अपने स्कूल में टीका लगवा लिया है। - अभय सक्सेना, जीआईसी
हमारे स्कूल में बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। टीका लगवाने के लिए हमारे माता-पिता की सहमति ली गई है। टीका लगवाने को लेकर पहले से ही उत्साहित था। कोई परेशानी नहीं हुई है। - राहुल राठौर, जीआईसी
कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं, ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण की शुरूआत करना अच्छा काम है। स्कूल में लगाए गए शिविर में मैंने भी टीका लगवा लिया है। - प्रेम कुमार, एसपी कॉलेज
स्कूल में शिविर लगाकर छात्रों को टीका लगाया गया। इसमें मुझे भी टीका लगाया गया है और किसी तरह की परेशानी भी नहीं हो रही है। सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को टीका लगवा लेना चाहिए। - प्रताप सिंह, एसपी कॉलेज