फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Vaccine festival: Vaccines against 12 diseases administered

टीका उत्सव : 12 बीमारियों से बचाने वाले लगाए टीके

Wed, 03 Dec 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Vaccine festival: Vaccines against 12 diseases administered
शाहजहांपुर के मोहल्ला हाथीथान में आंगनबाड़ी केंद्र पर टीका उत्सव में बच्चे को दवा पिलाते सीएमओ 
शाहजहांपुर। स्वस्थ व सशक्त उत्तर प्रदेश के लिए बुधवार से टीका उत्सव का शुभारंभ हो गया। इसमें 12 जानलेवा बीमारियों से बचाव से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

मोहल्ला हाथीथान स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सीएमओ डाॅ. विवेक मिश्रा ने फीता काटकर टीका उत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने शिवचरण व अनिजा को टीकाकरण के समय पोलियो की खुराक पिलाई। सीएमओ ने कहा कि नियमित टीकाकरण से वंचित रहने वाले बच्चों व गर्भवती महिलाओं को संबंधित टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद आसिफ ने बताया कि आशा व एएनएम ने टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की सूची बना ली है। सभी टीकाकरण सत्र माइक्रोप्लान के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। एमआर-1 के 25587, एमआर- 2 के 33665 व पेंटा-1 के 32031 बच्चों को टीके लगाकर प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पीपी श्रीवास्तव, डॉ.दिनेश यादव,डॉ.आकांक्षा यादव, डॉ.हर्षित यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed