फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uttarakhand youth intoxicated, recovered from Bareilly

कोर्ट से वापस जाते समय उत्तराखंड के युवक को नशा सुंघाया, बरेली से बरामद

Sun, 03 Apr 2022 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand youth intoxicated, recovered from Bareilly
तिलहर। उत्तराखंड से तिलहर न्यायालय में तारीख पर तीन दिन पहले आया युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। शुक्रवार की रात युवक के बरेली में होने की सूचना मिली। पुलिस ने युवक को यहां लाकर पूछताछ की है। युवक ने नशा सुंघा कर उसका अपहरण करने की बात कही है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर अंतर्गत सितारगंज के पहाड़ी इकरौली निवासी प्रशांत गुप्ता का विवाह 11 दिसंबर, 2019 को तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी अनिल गुप्ता की पुत्री नैंसी गुप्ता के साथ हुआ था। प्रशांत गुप्ता ने बताया कि विवाह के आठ दिन बाद उसकी पत्नी मायके आ गई। नैंसी गुप्ता ने उसके विरुद्ध दहेज उत्पीड़न और भरण पोषण के मुकदमे रखे हैं। इनकी तारीख मुंसिफ न्यायालय में पड़ती रहती है।
विज्ञापन

प्रशांत के मुताबिक मुकदमे के सिलसिले में 30 मार्च को तिलहर कोर्ट में तारीख पर आया था। शाम चार बजे पैदल तहसील से सरयू पुलिया की ओर जा रहा था। रेनेसां स्कूल से आगे पीछे से आकर उसके मुंह पर कपड़ा डालकर कुछ सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। प्रशांत के बड़े भाई अमन गुप्ता ने बताया कि प्रशांत के घर नहीं आने पर सितारगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश सोलंकी के मुताबिक, सितारगंज पुलिस ने 30 मार्च की रात को संपर्क किया। बताया कि 31 मार्च की सुबह अमन गुप्ता की ओर से भाई के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस को जांच में सरयू पुलिया के निकट झाड़ी में उसका मोबाइल पड़ा पाया गया। लापता प्रशांत ने शनिवार को थाने पर बताया कि शुक्रवार की रात उसे बरेली में सड़क के किनारे होश आया। तब वह किसी तरह आइसक्रीम का ठेला लगाने वाले युवक के पास पहुंचा और अपने भाई को उसके मोबाइल से सूचना दी। अमन ने बरेली में रहने वाले अपने मामा मुरारी लाल गुप्ता को प्रशांत के मिलने की सूचना दी।
मुरारीलाल और उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। प्रशांत के मामा मुरारी लाल गुप्ता ने बताया कि रात लगभग दस बजे उन्हें अमन के द्वारा सूचना प्राप्त हुई। तत्काल वह सुरेश शर्मा नगर की ओर आइसक्रीम खेले के पास पहुंचे तब प्रशांत नशे की हालत में मिला। तत्काल 112 नंबर पुलिस को सूचना देकर प्रशांत को बरेली पुलिस के हवाले किया गया। इसके बाद बरेली पुलिस की सूचना पर प्रशांत को रात में ही यहां तिलहर थाने लेकर आए। प्रशांत से मामले की पूछताछ की जा रही है। सूचना पर प्रशांत का भाई अमन गुप्ता, मां सुषमा गुप्ता और उसके बरेली और शाहजहांपुर निवासी कई रिश्तेदार थाने पहुंच चुके हैं।

पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। विवाद के चलते लड़की पक्ष ने कोर्ट में परिवाद डाल रखा है। उसी मुकदमे में यहां आया था। लड़के का आरोप है कि उसे यहां से गायब कर दिया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। - अरविंद कुमार, सीओ तिलहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed