फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Urn journey began with Stchandi mahayagna

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शतचंडी महायज्ञ

Mon, 08 Jun 2015 11:07 PM IST
खुटार।
खुटार। Updated Mon, 08 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Urn journey began with Stchandi mahayagna
सोमवार को कलश यात्रा के साथ गांव सिल्हुआ में शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हो गया। कलश यात्रा में गांव के तमाम लोगों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह तमाम श्रद्धालु यज्ञ स्थल संत कुटीर पर एकत्र हुए। यहां से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देवताओं की जय-जयकार करते हुए श्रद्धालु खुटार-पुवायां मार्ग स्थित गोमती तट के लिए रवाना हुए। बैंडबाजों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए नदी तट पहुंचे और स्नान के बाद गोमती नदी का पवित्र जल कलश में भरकर वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। 15 जून को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। 16 जून को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान रामकथा का आयोजन भी किया जाएगा। यज्ञ में बनारस के भगवानदास भाग लेने आ रहे हैं। इसके अलावा अवधेश मिश्रा श्रद्धालुओं को रामकथा सुनाएंगे। रामलखन मिश्र, शिवपूजन सांख्यधार, विष्णुदेव शर्मा, जगदीश प्रसाद मिश्र, भगवानसीाय, मुनेंद्र पांडे, रामनरायन मिश्रा, धीरेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला आदि यज्ञ कार्य संपन्न कराएंगे। कलश यात्रा में प्रधान तरुण दीक्षित, रामशंकर मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed