फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   uria sankat

यूरिया की फुटकर बिक्री के लिए 35 दुकानें अधिकृत

Mon, 29 Dec 2014 12:12 AM IST
श्ााहजहांपुर
श्ााहजहांपुर Updated Mon, 29 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
uria sankat
रबी के चालू सीजन में यूरिया सहित अन्य रासायनिक खादों की कालाबाजारी रोकने और किसानों को उचित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने विभिन्न विकास खंडों में 35 उर्वरक प्रतिष्ठानों को फुटकर बिक्री के लिए अधिकृत किया है। इस संबंध में उप निदेशक (कृषि प्रसार) डॉ. राधा कृष्ण यादव ने रविवार को थोक उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक कर उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में थोक विक्रेताओं का कहना था कि वह अपने स्तर से फुटकर विक्रेताओं को समय से उर्वरक दे रहे हैं। डॉ. यादव ने कहा कि 2500 मीट्रिक टन यूरिया सहकारी समितियों को दी जा चुकी है और यूरिया की इतनी ही मात्रा खुले बाजार में बिक्री के लिए दी गई है। इस तरह कोई कमी नहीं है, बस स्टॉक नजर नहीं आ रहा। साथ ही डीडीआर ने कहा कि एआर कोआपरेटिव को समितियों को बिक्री केंद्रों पर निगाह रखकर किसानों की समस्या का समाधान करना चाहिए।
विज्ञापन

डीडीआर के सुझाव पर थोक उर्वरक विक्रेताओं ने विभिन्न ब्लॉकाें में 35 फुटकर विक्रेताओं को यूरिया देने पर सहमति दी। तय हुआ कि खुले बाजार के बिक्री केंद्र पर उन किसानों को यूरिया प्राथमिकता से मिल सकेगी जो अपनी खतौनियों की छाया प्रति साथ लेकर आएंगे। बैठक में देर से गलने वाली नीम कोटेड यूरिया 346 रुपये और सादा यूरिया 334 रुपये प्रति बैग की दर से किसानों को देने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
यहां मिलेंगी फुटकर दरों पर रासायनिक खादें
भावलखेड़ा ब्लॉक में आरके ट्रेडिंग कंपनी, केके एग्रीकल्चर, राधेश्याम योगेश कुमार, सोमवंशी खाद भंडार, किसान खाद भंडार व मेसर्स महेश चंद्र मुकेश चंद्र, कांट में महादेव फर्टिलाइजर्स व मुस्तकीम खाद भंडार, जलालाबाद में साईं ट्रेडर्स व वर्मा फर्टिलाइजर्स, अल्हागंज मेें श्रीबालाजी एजेंसी व सैनिक खाद भंडार, मिर्जापुर में मेसर्स ओम नारायण गुप्ता, कलान में अजय फर्टिलाइजर्स, रौनक खाद भंडार व गंगा फर्टिलाइजर्स, मदनापुर में अतुल बीज भंडार, तिलहर में न्यू पंकज कुमार प्रवीण कुमार व बुद्घसेन मुकेश कुमार, खुदागंज में रामप्रकाश रोशन लाल, जीशान एंड संस, श्री सिद्घि विनायक इंटरप्राइजेज व अग्रवाल एजेंसी, जैतीपुर में बिट्टू खाद भंडार व सिंह खाद भंडार, सिंधौली में सत्यदेव एंड संस, पुवायां में सिंह ब्रदर्स, पुवायां खाद एजेंसी, शिव एंड संस व सिंह ब्रदर्स (गंगसरा), बंडा व खुटार में वर्मा फर्टिलाइजर्स और ददरौल ब्लॉक में राज ट्रेडर्स, कृषक सेवा केंद्र तथा वर्मा खाद भंडार यूरिया की फुटकर बिक्री को अधिकृत हुए।
00000000000000000000000000000000000
समितियां बांट चुकीं लक्ष्य से अधिक यूरिया
‘सहकारी समितियां लक्ष्य से अधिक यूरिया वितरण कर चुकी है। सचाई यह है कि बफर स्टॉक में यूरिया नहीं है और आंवला से भी यूरिया रैक नहीं मिल रही। वहां से प्रतिदिन औसतन 200-250 मीट्रिक टन यूरिया मिल रही है जबकि दैनिक मांग दोगुनी है।’
- मनोज दुबे, एआर, कोआपरेटिव
यूरिया न मिलने से किसान परेशान
जैतीपुर। कस्बे सहित पूरे ग्रामीण क्षेत्र में यूरिया का संकट बना हुआ है। खाद को लेकर साधन सहकारी समितियों पर जमकर मारामारी हो रही है, लेकिन किसानों को यूरिया नहीं मिल पा रही है। खाद की कमी को देखते हुए दुकानदार यूरिया को महंगे दामों में किसानों को बेच रहे हैं।

इस संबंध में समिति के सचिव सुखदेव दीक्षित ने बताया कि जिले से ही खाद नहीं मिल पा रही है। खाद आने पर ही किसानों को वितरित की जाएगी। नन्हे सिंह यादव, कल्लू, राम सिंह, अविलाख आदि ने शीघ्र ही यूरिया खाद उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed