{"_id":"672fcb0fd9ede784480ec16a","slug":"uproar-over-non-availability-of-fertilizer-workers-left-after-locking-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-130896-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खाद नहीं मिलने पर हंगामा, ताला डालकर चले गए कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खाद नहीं मिलने पर हंगामा, ताला डालकर चले गए कर्मी
Sun, 10 Nov 2024 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
परौर की चौकिया साधन सहकारी समिति के बाहर प्रदर्शन करते किसान। संवाद
शाहजहांपुर/परौर। गेहूं की बोआई के लिए डीएपी खाद और बीज लेने के लिए किसान शनिवार को भी दिनभर जूझते रहे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी। नाराज किसानों ने परौर क्षेत्र की चौकिया साधन सहकारी समिति के गोदाम के सामने हंगामा किया। इसके बाद कर्मचारी गोदाम पर ताला डालकर खिसक लिए। कलान में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर एसडीएम के नाम खंड विकास कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
चौकिया सहकारी समिति में शामिल क्षेत्र के करीब 12 से ज्यादा गांवों के सैकड़ों किसानों को गेहूं, सरसों, आलू आदि की बोआई के लिए यूरिया से ज्यादा डीएपी की आवश्यकता है। तमाम किसानों का समिति में खाद का पैसा भी जमा है। इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। शनिवार को सुबह से तमाम किसान खाद लेने के लिए समिति के गोदाम पर पहुंच गए, लेकिन वहां मांग के अनुरूप खाद नहीं मिलने पर उनका गुस्सा भड़क गया।
उन्होंने अपने साथ लाए खसरा-खतौनी प्रपत्र लहराते हुए हंगामा करना शुरू किया तो कर्मचारी गोदाम पर ताले डालकर खिसक लिए। पचदेवरिया के मानवेंद्र सिंह, बम्हनी चौकी केजबर अली, तिहार खेड़ा के सर्वेश यादव, नारायणनगर के नन्हें लाल कुशवाहा आदि किसानों का आरोप था कि कर्मचारियों की लापरवाही से उन्हें डीएपी नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
कलान में साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद एवं राजकीय कृषि बीज भंडार पर गेहूं का बीज नहीं मिलने से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों के साथ खंड विकास कार्यालय पर प्रदर्शन किया। संगठन के तहसील अध्यक्ष बालक राम वर्मा ने बीडीओ मुन्ना लाल मिश्रा के नहीं मिलने पर कार्यालय के लिपिक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान हित की कई मांगों के अलावा खाद-बीज का संकट दूर कराने की मांग प्रमुखता से शामिल है। इससे पूर्व, यूनियन की पंचायत में किसानों को हो रही दिक्कत लिए प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर सोनपाल सिंह यादव, राम सिंह वर्मा, अरविंद कुमार राजपूत, सुभाष चंद्र, मिश्री लाल आदि मौजूद रहे।
-- -
डीएम के निर्देश पर अधिकारियों ने बनाई व्यवस्था
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर एआर कोऑपरेटिव अखिलेश प्रताप सिंह ने बी-पैक्स समितियों का निरीक्षण कर सुचारू रूप से डीएपी खाद का वितरण कराया। उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल के साथ बी-पैक्स चांदापुर एवं बी-पैक्स मौजमपुर का निरीक्षण किया। एडीसीओ पुवायां आनंद श्रीवास्तव ने बी-पैक्स सिंधौली में, एडीसीओ राकेश सिंह ने बी-पैक्स राजनपुर, एडीसीओ ओम प्रकाश ने ददरौल में बी-पैक्स का निरीक्षण किया। एडीसीओ संजय दीक्षित ने गुरुगवां में निरीक्षण किया। एआर कोऑपरेटिव ने समितियों में उपस्थित किसानों को उनकी जोत एवं जरूरत के अनुसार खाद लेने के लिए प्रेरित किया। नैनो डीएपी की आवश्यकता को भी बताया। इसके अतिरिक्त अन्य कृषि विभाग के अधिकारियों ने अन्य समितियों पर निरीक्षण किया सुचारू रूप से खाद वितरण कराया।