{"_id":"68ec1291babf3c137e0ae249","slug":"uproar-over-demolition-of-house-platform-municipal-corporation-team-surrounded-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-154956-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मकान का चबूतरे तोड़ने पर हंगामा, नगर निगम की टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मकान का चबूतरे तोड़ने पर हंगामा, नगर निगम की टीम को घेरा
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला मोहम्मद जई में चबूतरों तो तोड़ती जेसीबी। स्रोत: वीडियो ग्रेब
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला मोहम्मद जई में देवी प्रसाद स्कूल के सामने गली में बिना नोटिस दिए चबूतरों को तोड़ दिया गया। इससे नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए नगर निगम की टीम को घेरकर विरोध जताया। नगर आयुक्त ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत किया।
रविवार को नगर निगम कर्मी जेसीबी मशीन लेकर मोहम्मद जई में पहुंच गए। निर्माणाधीन गली में लोगों के घरों के चबूतराें को तोड़ा जाने लगा। इस बीच पार्षद दिवाकर के मकान का चबूतरा भी तोड़ दिया गया। इसके बाद मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम के कर्मियों को घेर लिया।
लोगों ने विरोध जताते हुए बिना नोटिस चबूतरे तोड़ने पर नाराजगी जताई। हंगामा बढ़ने पर नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि कर्मियों ने जान बूझकर तोड़फोड़ की है। बिना नोटिस चबूतरे तोड़ने का अधिकार नहीं है। नगर आयुक्त ने वार्ता कर मामले को शांत कराया। पार्षद ने कर्मियों को हटाए जाने की मांग की है।