फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar over construction of wall on the road

Shahjahanpur News: रास्ते पर दीवार बनाने पर हंगामा

Mon, 22 Jan 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 22 Jan 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Uproar over construction of wall on the road
तिलहर के गांव डभौरा के समीप सड़क पर दीवार बनाए जाने का विरोध कर प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-जा
तिलहर। गांव डभौरा के सामने से कई गांवों को जाने वाले रास्ते पर दीवार बनाने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। वहां से ओवरब्रिज निर्माण में लगे कर्मचारियों को खदेड़ दिया। तिलहर-निगोही मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दोपहर डभौरा गांव के सामने तिलहर निगोही मार्ग से रूजवारी, पउरआयूं, हुसैनापुर, कुंआडांडा सहित कई गांवों को जाने वाले मार्ग के सामने रेलवे ओवरब्रिज निर्माण करने वाली संस्था ने दीवार बनाने के लिए खोदाई शुरू कर दी। रास्ता बंद होता देखकर डभौरा के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर आ गए और निर्माण बंद कर दिया। उन्होंने कर्मचारियों को खदेड़ दिया और जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस मार्ग को बंद किया जा रहा है वहां श्मशान घाट है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रास्ता बंद करने के स्थान पर अंडरपास बनाने की मांग की है। इससे पहले पीडब्ल्यूडी जितिन प्रसाद व विधायक सलोना कुशवाहा को भी पत्र दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी कि अंडरपास नहीं बनाया तो निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। इस दौरान अमर सिंह राठौर, खिलौना वर्मा, बबलू कुमार, नोखेलाल, मलखान, विश्राम, शिवदयाल, अजय कुमार, नन्ही देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed