फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Uproar over child's death in bike collision; Garra Bridge blocked for two hours with the body.

Shahjahanpur News: बाइक की टक्कर से मासूम की मौत पर हंगामा, शव रखकर दो घंटे जाम किया गर्रा पुल

Sun, 09 Aug 2026 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Uproar over child's death in bike collision; Garra Bridge blocked for two hours with the body.
कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहे ई-रिक्शा चालक रजनीश के बेटे कार्तिक (2) को बाइक से टक्कर लग गई। हादसे में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने गर्रा पुल पर शव रखकर जाम लगाकर आरोपी पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने व मुआवजा दिलाने की मांग की। गिरफ्तारी के आश्वासन पर दो घंटे के बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन

शाम करीब साढ़े छह बजे कार्तिक घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन कार्तिक को लेकर क्षेत्र के कई अस्पतालों में गए। देर रात उसकी मौत हो गई। आधीरात के बाद थाने पहुंचे रजनीश ने मोहल्ला अजीजगंज के ही बाइक सवार मिथुन पर लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

रविवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद करीब दो बजे परिजनों ने गर्रा पुल पुरानी चुंगी के पास कार्तिक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। कांवड़ियों के रूट पर जाम लगाने की सूचना पर पुलिस विभाग में खलबली मच गई। इंस्पेक्टर प्रदीप राय ने समझाने का प्रयास किया। उनके सफल नहीं होने पर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार व सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी पुलिस बल के साथ पहुंचे और परिजनों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने स्पष्ट कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी होने पर ही जाम खोलेंगे। बाइक सवार पर हत्या की धारा लगाने के साथ ही परिवार को मुआवजा दिलाया जाए। काफी देर तक नहीं मानने पर परिजनों से पुलिस की नोकझोंक भी हुई। गिरफ्तारी के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद परिजनों ने जाम खोला। इस बीच करीब 30-40 मिनट तक परिजन रोड की साइड में बैठे रहे। भीड़ हटने तक पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
--
परिजन बोले-आरोपी की बाइक की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा थी
जाम के दौरान परिजनों ने बताया कि आरोपी की बाइक की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इस वजह से बच्चे की जान चली गई। आरोप है कि हादसा जानबूझकर किया गया। इससे पहले भी आरोपी कई हादसे कर चुका है। उसका कुछ नहीं हुआ।
--
भीड़ ने कांवड़ियों को रोका, पुलिस ने बदल दिया रास्ता
गर्रा पुल पास जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। नाराज परिजनों ने वहां से गुजर रहे कांवड़ियों को भी रोक दिया। पुलिस ने हालात को संभाला। कोई बवाल की स्थिति न बने, इसलिए कांवड़ियों का रास्ता बदल दिया। बरेली मोड़ से कांवड़ियों को हाईवे से गुजारा। साथ ही ककरा रोड से भी कांवड़ियों को निकाला गया। पैदल कांवड़ियों को मोक्षधाम की सीढि़यों से निकाला गया। ढाई घंटे लगे जाम के दौरान कई बार कांवड़ियों को रोका गया। इस बीच यातायात पुलिस कई प्वाइंट पर जाम खुलवाने में जुटी रही।
--
पहले मोहम्मदी, फिर सीतापुर में मिली आरोपी की लोकेशन
शनिवार रात मृतक के पिता रजनीश की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी मिथुन की तलाश में दबिश दीं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार जाम लगाने के दौरान पुलिस ने लोकेशन ट्रेस की तो पहले आरोपी की लोकेशन लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र में मिली, फिर सीतापुर जिले में। एसओजी व सर्विलांस समेत तीन टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। फिलहाल दो टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लोकेशन के आधार पर गई हैं।
--
बाइक कट करते हुए बेटे को टक्कर मारी, हत्या की दर्ज हो रिपोर्ट
मृतक के पिता रजनीश ने बताया कि भाई से आरोपी ने कपड़े खरीदे थे। जिसका करीब 20 हजार रुपया बाकी है। चार-पांच दिन पूर्व रुपया मांगने पर कहासुनी हुई थी। उसने रुपया नहीं देते हुए धमकी दी थी। उसने बाइक कट करते हुए बेटे को टक्कर मारी है। आरोप है कि बाइक घुमाकर भी दोबारा बेटे को टक्कर मारी। जिस कारण बेटे की मौत हो गई।
--
मासूम का शव देख बिलख पड़ी मां
इकलौते बेटे कार्तिक के शव को देख उसकी मां जूली बिलख पड़ी। रोते हुए कई बार बेहोश हुई। महिलाओं ने मुंह पर पानी छिड़का। होश में आई जूली अपनी किस्मत को कोसती हुई सिर दीवार पर मारने लगी। परिजनों ने बताया कि जूली की तीन साल की बेटी सौम्या है। बेटे की मौत से रजनीश अपनी सुधबुध खो बैठा है।
--
बच्चे की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। जाम खुलवा दिया गया है। एसओजी व सर्विलांस समेत तीन टीमें बाइक सवार की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।

- देवेंद्र कुमार, एसपी सिटी

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

कार्तिक का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed