{"_id":"abec9fd2ecba35a82a1523b0a7001756","slug":"upon-examination-forms-collect-student-bitten-by-students-furore-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा फार्म नहीं जमा होने पर छात्र छात्राओं ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा फार्म नहीं जमा होने पर छात्र छात्राओं ने काटा हंगामा
पुवायां।
Updated Tue, 01 Dec 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
पुवायां के गन्ना किसान डिग्री कालेज में परीक्षा फार्म जमा नहीं होने पर सोमवार को छात्र छात्राओं ने कालेज में प्रदर्शन कर आवेदन जमा कराए जाने की मांग की। उधर, कालेज के प्रवक्ताओं ने कहा कि मानदेय नहीं मिलने तक वह लोग कार्य नहीं करेंगे।
गौरतलब है कि गन्ना किसान डिग्री कालेज में काफी समय से शिक्षण कार्य ठप है। जबकि कालेज में लगभग एक हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। शिक्षण कार्य बंद होने के चलते यहां से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राएं काफी परेशान हैं। तमाम बार मांग करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यहां पर यह भी उल्लेखनीय है कि कालेज प्रबंध समिति की अध्यक्ष जिलाधिकारी है और सचिव का कार्य सीडीओ देख रहे हैं। प्राचार्य का पद रिक्त होने के कारण यह जिम्मा एसडीएम के पास है। इसके बाद भी कालेज की दुर्दशा को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
परीक्षा फार्म जमा नहीं होने से आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने सोमवार को कालेज में प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि फार्म जमा नहीं किए गए तो वह लोग आंदोलन पर विवश होंगे। प्रदर्शन के समय समाजवादी छात्र सभा के विधानसभा अध्यक्ष पवन कश्यप सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे। पवन कश्यप ने कहा कि वह मामले से डीएम को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
00
कालेज में बंद पड़ा है शिक्षण कार्य
पुवायां। कालेज में हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, संस्कृत, राजनीतिशास्त्र आदि विषयों की पढ़ाई की व्यवस्था है। कालेज में पढ़ाने के लिए कुल 12 प्रवक्ताओं की तैनाती होनी चाहिए। जबकि वर्तमान में मात्र तीन प्रवक्ता ही हैं। जिसमें एक प्रवक्ता निवेदिता वाजपेयी कार्यालय पर्यवेक्षक का काम करती हैं। लिपिक के सभी तीन पद रिक्त चल रहे हैं। कालेज के चपरासी और दो प्रवक्ता मिलकर लिपिक का काम निपटाते हैं।
जून 2015 से मानदेय नहीं मिलने से कालेज में कार्यरत प्रवक्ता और कर्मचारियों में रोष है। उनका कहना है कि मानदेय नहीं मिलने तक वह लोग कार्य नहीं करेंगे।
कालेज की प्रवक्ता डॉ. निवेदिता बाजपेयी, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. श्यामबहादुर, चपरासी राजेश कुमार, रामचंद्र, सुदीप कुमार, चौकीदार शिवराम और सफाई कर्मचारी रामपाल आदि ने बताया मानदेय की मांग की लेकर एसडीएम से लेकर डीएम तक को पत्र भेजा जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। प्रवक्ता और कर्मचारियों के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। मानदेय नहीं मिलने तक वह लोग कार्य नही करेंगे।
00
मांगे गए हैं ज्वाइनिंग लेटर
प्रवक्ताओं और कर्मचारियों से ज्वाइनिंग लेटर मांगे गए हैं, लेकिन अभी तक लेटर नहीं मिले हैं। छात्र-छात्राओं की परीक्षा फार्म जमा नहीं होने की समस्या का शीघ्र हल निकाला जाएगा। - सलिल कुमार पटेल एसडीएम पुवायां