{"_id":"628f5300165b254dba026be0","slug":"up-shahjahanpur-son-expel-mother-from-house-heart-broken-mother-committed-suicide-attempt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी संतान: बेटों ने घर से निकाला, ओवरहेड टैंक पर चढ़ी मां ने की फंदे से लटकने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी संतान: बेटों ने घर से निकाला, ओवरहेड टैंक पर चढ़ी मां ने की फंदे से लटकने की कोशिश
Thu, 26 May 2022 03:44 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 26 May 2022 03:44 PM IST
सार
बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पति राजा सिंह की मौत के बाद उसके बेटे उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे सरकारी योजना में आवास मिला था, जिससे उसके बेटों ने निकाल दिया।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में महिला ने की फांसी लगाने की कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के गिरगिचा गांव की रहने वाली कैलाशो देवी (60) से उनके दो बेटों ने मारपीट की और घर से निकाल दिया। दस-पंद्रह दिन से भटक रही महिला गुरुवार सुबह निगोही बीआरसी में स्थित ओवरहेड टैंक पर चढ़ गई।
विज्ञापन
उसने साड़ी से फंदा बनाकर जान देने की कोशिश की। यह देखकर वहां पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन महिला नीचे नहीं उतरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल उसे समझाकर और बेटों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर नीचे उतारा।
विज्ञापन
सुबह करीब आठ बजे चढ़ी महिला पूर्वाह्न 11 बजे टंकी से उतरी। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पति राजा सिंह की मौत के बाद उसके बेटे उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे सरकारी योजना में आवास मिला था, जिससे उसके बेटों ने निकाल दिया।
विज्ञापन
वह अपनी फरियाद लेकर निगोही, शाहजहांपुर और तिलहर के अधिकारियों के पास गई लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। इसी से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस महिला को लेकर थाने आ गई है और उसके बेटों को बुलाया है।